
karwa chuth
होशंगाबाद। आज करवा चौथ मनाया जाएगा। महिलाएं अपने पति की की लंबी उम्र के लिए पूजा अर्चना करेंगी। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आचार्य सोमेश परसाई के अनुसार पति की लंबी उम्र की कामना के साथ परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं यह व्रत रखती हैं। इस बार 25 साल बाद करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि व अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं। इसके कारण व्रती महिलाओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। उन्हें व्रत का विशेष फल मिलेगा। पंडि़त के अनुसार करवा चौथ का मुहूर्त 8.20 से 11.20 बजे तक है। चंद्रमा की पूजा करने के लिए महिलाओं को करीब 3 घंटे का समय मिलेगा। करवा चौथ के दिन चंद्रोदय समय 8.20 बजे बताया गया है।
25 साल बाद विशेष योग
25 साल बाद करवा चौथ अमृत सिद्धी योग में मनेगा। इस दिन दो विशेष योग बनने से पति व्रति महिलाओं के लिए विशेष फलदायी होगा। इसके लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में पूजन सामग्री के साथ पूजन का करवा की दुकानें सज गई है।
11 साल बाद बनेगा राजयोग
ज्योतिषविदों के अनुसार इस बार करवा चौथ पर अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषी पंडित दीपेश भार्गव के अनुसार करवा चौथ के दिन सर्वार्थसिद्धि व अमृतसिद्धि योग बन रहे हैं। साथ ही एक और शुभ योग भी बन रहा है। इस बार पर राजयोग भी है। करवाचौथ पर राजयोग का यह शुभ संयोग पूरे 11 साल बाद बन रहा है। इससे पहले 2007 में करवाचौथ पर राजयोग बना था।
सुहागिनों के लिए करवाचौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर उसे अघ्र्य देकर व्रत खोलती हैं। चांद निकलने के बाद करवाचौथ की पूजा की जाती है। एक साथ तीन शुभ योगों के होने के कारण इस बार करवाचौथ की पूजा का महत्व अत्यंत बढ़ गया है। पंडित नरेश शर्मा के अनुसार शाम को पूजा का शुभ मुहूर्त है।
Updated on:
27 Oct 2018 02:05 pm
Published on:
27 Oct 2018 02:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
