16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर आग लगी महंगाई में, 144.5 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

शहर में 885 में मिलेगा, 300 आएगी सब्सिडी

less than 1 minute read
Google source verification
फिर आग लगी महंगाई में, 144.5 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

फिर आग लगी महंगाई में, 144.5 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

होशंगाबाद। सब्सिडी वाले घरेलु गैस सिलेंडर एलपीजी के दाम में फिर वृद्धि हुई है। बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इससे किचन पर असर पडऩे वाला है। 6 साल में सबसे बड़ा इजाफा तेल कंपनियों ने बुधवार को घरेलू गैस के दाम 144.5 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए गए अंतरराष्ट्रीय बाजार में दामों में तेजी आने की वजह से यह फैसला लिया गया अब 14 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम 714 रु. प्रति सिलेंडर से बढ़कर 885 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। यानि अब 300 रूपए सब्सिडी के रूप में दिया जाएगा।


अभी मिलती थी इतनी सब्सिडी
यहां 144.50 रूपए दाम बढ़ाए गए है। लेकिन अभी तक 165 रूपए सब्सिडी मिलती थी। अब ग्राहको को बढ़ कर लगभग 300 रूपए दी जाएगी। साथ ही सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने की भी कोशिश की है घरेलू गैस का इस्तेमाल करने वालों को साल में 12 घरेलू सिलेंडरों पर सब्सिडी दी जाती है, जिसे और बढ़ा दिया गया है।

12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है सरकार
वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीददारी करनी पड़ती है। खास बात की सरकार जो १२ सिलेंडरो पर सब्सिडी देती है वह भी हर महीने बदलती रहती है। अविरत गैस एजेंसी के मैनेजर अशोक साहू ने बताया कि गैस सिलेंडर के बढ़े दाम लागू हो गए है। ग्राहको को नए दाम पर टंकी दी जा रही है। इधर अधिक दाम बढऩे से आम लोगों को दिक्कते हो गई हैं।