14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रग्रहण: यह राशि वाले आज रहे सावधान, हो सकती है अनहोनी

104 साल बाद साल का दूसरा और आखिरी सबसे लंबा खग्रास चंद्रग्रहण है आज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Brijesh Chouksey

•

Updated: 27 Jul 2018, 3:33 PM IST

Chandra Grahan

चंद्र ग्रहण

होशंगाबाद। 104 साल बाद सबसे लंबा चंद्रग्रहण आज शुक्रवार को है। यह कई राशियों पर अच्छा फलदायक होगा तो कुछ राशियों के लोगों को सावधानी बरतना पड़ेगी। वरना उनके साथ अनहोनी हो सकती है। ज्योतिषियों ने एक राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने का कहा है। क्योंकि यह नक्षत्र उसी राशि का है।
आचार्य पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर ने बताया कि इस ग्रहण का सूतक शुक्रवार दोपहर 2.54 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। सूतक के कारण मंदिरों में जल्दी आरती और दोपहर सूतक शुरू होने से पहले भगवान के मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएगें। ये चंद्रग्रहण १०४ साल बाद साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है। जो सबसे लंबा और तांबे के रंग का नजर आएगा। चंद्रग्रहण 3.55 घंटे का सबसे लंबा होगा।
इन्हें पहुंचाएगा नुकसान
यह चंद्रग्रहण सेना नायक, मंत्री, कथा वाचक, पंडित, उद्योगपति तथा प्रशासक समुदाय के लोगों के लिए शुभ नहीं माना गया है। इनके लिए यह ग्रहण नुकसान दायक होगा। इसलिए इस वर्ग के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। जबकि व्यापारियों लाभदायक है। सुपारी, गुड़, तेल लाल रंग की वस्तु, चावल, सोना, घी आदि के व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए यह लाभदायक होगा।

किस राशि पर कैसा होगा असर
चंद्रग्रहण मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि के लिए अशुभ बताया जा रहा है। पंडित जय नारायण तिवारी के अनुसार ग्रहण उत्तराषाढ़ा व श्रवण नक्षत्र में है। यह नक्षत्र मकर राशि के होते हैं। इसलिए मकर राशि वालों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। अन्य राशि जैसे मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण सुखद रहेगा। वृष, कर्क, कन्या व धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। मिथुन, तुला, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए ग्रहण अशुभ फलदायी होगा।
ऐसे दिखाई देगी खगोलीय घटना
शुक्रवार शाम पूर्वी आकाश में चंद्रमा और मंगल साथ में उदय होंगे और सुबह एक साथ अस्त होंगे। पूरी रात आकाश में दो लाल पिंड एक साथ दिखाई देंगे। एक चंद्रमा होगा और दूसरा मंगल ग्रह। इस दिन मार्स एट अपोजीशन की खगोलीय घटना होगी। जिसमें मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे।