25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Hoshangabad / विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाए ऐसे आरोप

विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाए ऐसे आरोप

कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा पर लगाया रेत चोरी का आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Devendra Kumar Awadhiya

•

Updated: 3 Oct 2018, 6:01 PM IST

madhya pradesh Congress party latest news and election news

विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, लगाए ऐसे आरोप

होशंगाबाद। मुख्यमंत्री की जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान जिले के कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज एवं केस दर्ज किए जाने के खिलाफ बुधवार को जिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। कलेक्टे्रट के समीप पीपल चौक पर दोपहर सभा की गई। जिसमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार, नंदा म्हात्रे, रामेश्वर नीखरा, सुनील गर्ग ने संबोधित किया। इस दौरान होशंगाबाद, पिपरिया, सोहागपुर और सिवनीमालवा विस क्षेत्र के सभी कांग्रेसजन, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस व एनएसयूआई सदस्य शामिल रहे। इसके बाद सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
जानें किसने क्या कहा-
रामेश्वर नीखरा : रेत चोरी का आरोप लगाते हुए भाजपा और पुलिस प्रशासन से कहा कि किसी भी कांग्रेसी पर अब हाथ उठाया तो ठीक कर देंगे।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश तिवारी और अजय सेनी ने कहा कि यह सरकार शिवराज नहीं अंग्रेजों की सरकार है। चोरों की सरकार है।
इस दौरान नंदा म्हात्रे, रामेश्वर नीखरा, सुनील गर्ग, जिला अध्यक्ष पुष्प राज पटेल ने भी संबोधित किया।
सभी ने एक सुर में कहा कि मुख्यमंत्री बोलते हैं कि मैं जनता का सेवक हूं फिर 2 हजार पुलिस वालों को सुरक्षा में क्यों लगया गया था।
-----------------
मतभेदों से हारे
कांग्रेस की पुरानी हार पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम अपने मतभेदों से हारे हैं अब एकजुट हो जाओ।
उजफ़ा बोहरा प्रदेश सचिव वुबक कांग्रेस ने कहा कि 15 साल में भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया