17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवती का हो रहा था विवाह, इस टीम के पहुंचने से मचा हड़कंप

पारेगांव में नाबालिग के विवाह की सूचना पर पहुंची टीम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 5 Jul 2018, 7:23 PM IST

Marriage ceremony

शादी समारोह

मुलताई। बैतूल जिले के पारेगांव में गुरुवार को को एक युवती की विवाह हो रहा था। इसी दौरान अचानक पहुंची टीम के कारण यहां के लोगों में हड़कंप मच गया। टीम को सूचना मिली थी युवती नाबालिग है। जिस पर उसका विवाह रुकवा दिया गया।
यह है मामला
पारेगांव में गुरूवार को नाबालिग युवती के विवाह कराने की सूचना चाईल्ड हेल्प लाईन को मिली थी। सूजना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन सहित मुलताई से महिला एवं बाल विकास की टीम गांव में पहुंच गई। इसके बाद दोनों टीमों द्वारा परिवार को विवाह रोकने की समझाइश दी गई।

11 वीं में युवती
बताया जा रहा है कि जिस नाबालिग युवती का विवाह कराया जा रहा था वह कक्षा 11 वीं में अध्ययनरत है तथा अभी मात्र 16 वर्ष की है जिसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। इस संबन्ध में महिला एवं बाल विकास की परियोजना अधिकारी प्रमीला माकोड़े ने बताया कि उन्हे सूचना मिली की पारेगांव में धनराज द्वारा अपनी नाबालिक पुत्री साक्षी का विवाह कराया जा रहा है जिन्हे उनके द्वारा नाबालिग युवती का विवाह रोकने की समझाइश दी गई तथा मौके पर सुपरवाईजर चंद्रावती अमरूते सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भिजवाया गया। इधर पूरे मामले की पुलिस को भी सूचना दी गई साथ ही बैतूल से चाईल्ड हेल्प लाईन भी मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा है कि शाम तक पुलिस मौके पर नही पहुंची थी। इधर नाबालिग युवती के पिता द्वारा जांच करने पहुंची टीम को साक्षी का जन्म प्रमाण पत्र दिखाया गया जिसके अनुसार साक्षी की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है। पूरे मामले में महिला एवं बाल विकास की परियोजना अधिकारी से जब चर्चा की गई तो उन्होने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र एवं स्कूल की मार्कशीट में दो वर्ष का अंतर है। लेकिन स्कूल की मार्कशीट के अनुसार साक्षी अभी नाबालिग है इसलिए उसका विवाह नही हो सकता। फिलहाल परिजनों को समझाईश दी जा रही है जिसके बाद परिजन भी विवाह रोकने पर राजी बताए जा रहे हैं।