
Lockdown effect in Pachmadhi लाॅकडाउन से परेशान दैनिक कामगारों की मदद के लिए मंथन
पचमढ़ी। लाॅकडाउन (Lockdown) में दैनिक रोजगार करने वालों की स्थिति दिन ब दिन बदतर होती जा रही है। होशंगाबाद (Hoshangabad)जिले के पचमढ़ी (Pachmadhi) में दैनिक रोजगार करने वालों की मदद के लिए पंचमढ़ी में बैठक हुई। बैठक में दिहाड़ी कामगारों को हर संभव सरकारी व गैर सरकारी मदद का विचार किया गया।
बैठक में बताया गया कि पचमढ़ी में पर्यटकों (Lockdown effect in Pachmadhi) को घूमाने वाले जिप्सी चालक, गाइड, होटलों में कार्यरत वेटर व अन्य कर्मचारी अब बेरोजगार हो चुके हैं। इनके पास रोजगार नहीं होने से परिवारों पर संकट गहरा रहा है। इनको सरकारी मदद नहीं मिली तो भूखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे।
बैठक में यह भी बताया गया कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व वन विभाग ने कुछ राशन की व्यवस्था की जा रही है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहा। यहां यह भी चर्चा हुई कि पचमढ़ी में कोरोना का प्रभाव कम है, ऐसे में यहां कुछ दूकानों को एक निर्धारित समय के लिए खोला जाए, साथ ही एहतियात के सभी निर्देशों का भी पालन किया जाए।
विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से मदद दिलाने का वह प्रयास करेंगे। जनधन खातों में धन आ सके इसके लिए वह जिम्मेदारों से बातचीत करेंगे।
बैठक में उपस्थित समस्त जिम्मेदारों ने समवेत स्वर में हर संभव मदद का आश्वासन दिया ताकि इस महामारी का मुकाबला एकजुट होकर किया जा सके।
बैठक में विधायक ठाकुरदास नागवंशी, एसडीएम पिपरिया मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी शिवेंद्र साडा, सीईओ पवन राय, छावनी परिषद के सीईओ अखिल बिहारी दास, पार्षद पंकज जायसवाल, संजय लेडवानी, कमलधूत, लक्ष्मी राय, प्रशांत सिहोते, हुजैफा बोहरा, पचमढ़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन झा, चंद्रकांत अग्रवाल, थाना प्रभारी महेश दांडेकर आदि मौजूद रहे।
By: Shakeel Niyazi
Updated on:
22 Apr 2020, 4:28 PM IST
Published on:
22 Apr 2020, 4:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.