सड़क खोद दी नहीं डाली सीवेज लाइन, मच रहा कीचड़
होशंगाबाद. गुरुवार को हुई जरा सी बारिश ने सड़कों पर कीचड़-दलदल मचा दिया। इससे लोगों को आवागमन में बाधा पहुंच रही है। यह स्थिति हाउसिंग बोर्ड, ललवानी कॉलोनी, मालाखेड़ी, कालिका नगर और आयुश नगर सहित अन्य इलाकों में रही। दरअसल, नपा ने यहां छह माह पहले सड़कों के बीचोबीच सीवेज लाइन डालने के लिए जेसीबी से इसे खोद दिया था। बाद में बिना लाइन व चेंबर बनाए ही इसे पूर दिया। तब से सड़क की हालत खराब है। बारिश होने से यह सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई है।