नौ लाख की लागत से लगे हैं एटीएम
परिषद के अनुसार वाटर एटीएम मशीन की कीमत ७ लाख रुपए है इसमें चिल्ड मशीन, स्ट्रक्चर आदि खर्च मिलाकर ९ लाख है। जनता को महज एक रुपए में शुद्ध ठंडा पानी गरमी में मिलने लगा है जबकि बाजार में बॉटल का पानी १० से २० रुपए में मिलता है ।
तहसील में ही ज्यादा उपयोगी है एटीएम
तहसील में वाटर एटीएम सर्वाधिक उपयोगी है यहां ५३ ग्राम पंचायतों, २० वार्डो के हजारों नागरिकों का प्रतिदिन काम से आवागमान होता है। इसके अलावा न्यायालय, जनपद पंचायत कार्यलय भी किसान, नागरिक पहुंचते हैं उन्हें एक रुपए में ठंडा पानी वाटर एटीएम से सजहता से मिलेगा इसे देखते हुए मशीन का प्रापर कार्य करना जरूरी है। लेकिन तहसील कार्यालय के सामने लगा वाटर एटीएम ही सबसे पहले खराब होकर शीतल पेयजल की तलाश में यहां आने वाले नागरिकों को निराश कर रहा है। नागरिकों की मांग है कि परिषद इस पर ध्यान दे।
चार मशीन कर रही ठीक काम
पचमढ़ी बस स्टैंड, अस्पताल, पुराना गल्ला बाजार, सुभाष चौक पर लगी वाटर एटीएम मशीन ठीक चल रही है। ठंडे पानी के लिए अब नागरिकों, ग्रामीणों, किसानों को होटल, प्याउ की जगह आसानी से एक रुपए में एक लीटर ठंडा पानी मिल रहा है। सबसे अधिक उपयोगिता पचमढ़ी बस स्टैंड पर है यहां यात्रियों को कोई स्थाई जल सेवा की सुविधा नही थी अब पानी के लिए उन्हें भटकना नहीं पड़ रहा।
तहसील कार्यालय के वाटर एटीएम मशीन में कुछ तकनीकि समस्या है उसे जल्द दूर कराएंगे। चार मशीनें ठीक काम कर रही है। इंदौर की कंपनी से एटीएम मशीन लगवाई है उसे अवगत कराया गया है।
-राजीव जायसवाल, अध्यक्ष नपा