26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्य आज से रोहिणी नक्षत्र में करेगा प्रवेश, सूर्य की किरणे सीधे पड़ेगी धरती पर

25 मई से दो जून तक की अवधि होगी नौतपा की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

poonam soni

•

Updated: 25 May 2020, 7:00 AM IST

सूर्य आज से रोहिणी नक्षत्र में करेगा प्रवेश, सूर्य की किरणे सीधे पड़ेगी धरती पर

सूर्य आज से रोहिणी नक्षत्र में करेगा प्रवेश, सूर्य की किरणे सीधे पड़ेगी धरती पर

होशंगाबाद। सूरज पृथ्वी से 15 करोड़ 15 लाख किमी की दूरी पर है फिर भी लू चल रही है। जबकि जनवरी में जब हम सूर्य के पास करीब 14 करोड़ 73 लाख किमी पर होते है फिर भी ठिठुर रहे थे। इसका सबसे बड़ा कारण भौगेलिय क्षेत्र का सूर्य किरणों से सीधा सामना करना है। विज्ञान प्रसारक सारिका
घारू ने बताया कि आज से यानि 25 मई से नौ दिनों के नौतपा शुरू हो रहे हैं। कहा जाता है कि रोहिणी नक्षत्र शुरू होने से इन दिनो गर्मी ज्यादा पड़ती है लेकिन इसका वैज्ञानिक सूर्य की किरणे धरती पर सीधी पडऩे से होता है। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर से यह किरणे हमें 45 डिग्री से तिरछी देख रहीं थी जिससें यह कोण 87 डिग्री हो गया है। उसके बाद 15 जून को दोपहर ठीक सर के उपर आकर 90 डिग्री हो जाएगा। किसी अन्य जिले में नौतपा का असर वहां की जलवायु पर भी निर्भर करता है।

9 दिनों का होता है इसका समय
सारिका ने बताया कि गर्मी के मौसम में आम लोगों को सचेत करने का 25 मई से 2 जून तक की अवधि नौतपा की होती है। इस दौरान सूर्य की परिक्रमा करती हुई पृथ्वी के दौरान पीछे रोहिणी नक्षत्र आ जाता है। 365 दिन मे पृथ्वी की परिक्रमा के दौरान सूर्य के पीछे रोहिणी आने से खगोलिय घटना लगभग मई को हर साल होती है। नौतपा को ग्रीष्मकाल का कैलेंडर भी कहा जाता है।

ऐसे समझे किरणों को
सारिका ने बताया कि इन दिनों एक वर्गमीटर की सूर्य किरणे ं1 वर्गमीटर क्षेत्र पर पड़ती हैं जिससे उनकी पूरी गर्मी हमें महसूस होती है। लेकिन 22 दिसंबर को वही किरणें लगभग डेढ़ वर्गमीटर में फैल जाती हैं जिससे गर्मी का अहसास कम होता है। जैसे चाय कप में रखने पर गर्म रहती है और उसे प्लेट मेें फैला दो तो कम गर्म महसूस होता है।

यह भी जाने
पहाड़- हर 165 मीटर की उंचाई पर जाने से 1 डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो जाता है।
हवा का बहाव- अगर गर्म प्रदष्े ाो ं से हवा आ रही हो तो तापमान और बढ ़ जाता है। अगर ठडं े प्रदेषो ं से आ रही हो तो कुछ
कम हो जाता है।
समुद्र- जल देर से गर्म होता है और देर से ठंडा होता है जिससे समुद्र के किनारे स्थित भूभाग का तापमान अधिक नहीं
बढ़ता है।
प्रदूषण- कारखानो,ं वाहनो ं आदि के धुयं े से उस क्षेत्र में गर्मी अधिक महसूस होती है।

इस समय सूर्य से हमारी दूरी बढ़ रही है। फिर भी तपन बढ़ रही है
23 मई को पृथ्वी से सूर्य की दूरी - 15,14,74,849 किमी
15 जून को पृथ्वी से सूर्य की दूरी - 15,19,60,916 किमी अधिक दूरी
4 जनवरी को पृथ्वी से सूर्य की दूरी - 14,70,99,721 किमी कम दूरी