होशंगाबाद। मां विजयासन धाम सलकनपुर में नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार इस करीब 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लेकर प्रबंधन ने भी हाइटेक और बड़े स्तर पर तैयारी की है। इसके लिए पूरे मंदिर में सीसीटीवी और अन्य स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाकर पुलिस निगरानी करेगी। श्रद्धालुओं को शीतल जल के साथ रुकने की अलग से व्यवस्था की है। इस साल नवरात्र 10 अक्टूबर से शुरु हो रहे हैं। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं के लिए 21 घंटे मंदिर के पट खुले रहेंगे और दिन में पांच बार विशेष आरती होगी।
3 घंटे विश्राम करेंगी माता
नवरात्री के दौरान पांच विशेष आरती सुबह 5.30 बजे, 9.00 सुबह, 11.30 बजे, शाम 7.30 बजे और रात को 12.00 बजे होगी। ट्रस्ट अध्यक्ष उपाध्याय ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत मां तीन घंटे ही विश्राम करेंगी, 21 घंटे मंदिर के पट खुले रहेंगे। मां केवल तीन घंटे रात्रि 12 से 3 बजे तक विश्राम करेंगी। विजयासन देवीधाम सलकनपुर में इस नवरात्री श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम होंगे।