1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राखी बांधते समय करें इस मंत्र का उच्चारण, जानें क्यों है खास

26 अगस्त को शुभ मुहूर्त में मनेगा रक्षा बंधन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 31 Jul 2018, 1:40 PM IST

होशंगाबाद। हिंदू धर्म में कोई भी पूजा मंत्र के बिना पूरी नहीं होती। हर पूजा के लिए विशेष मंत्र होता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि भाई-बहन के खास त्योहार रक्षाबंधन के लिए भी विशेष मंत्र है। जिसका उच्चारण राखी बांधते समय जरूर करना चाहिए।
रक्षा बंधन भाई-बहन का त्यौहार है। बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है, जिसे राखी कहा जाता है। रक्षा बंधन सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। यह प्रथा प्राचीन समय से चली आ रही है। कहा जाता है भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बहनें उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। जबकि भाई उन्हें जीवनभर उनकी रक्षा करने का वचन देता है।

राखी बांधते समय एक खास मंत्र का उच्चारण किया जाता है जो निम्नलिखित है

मंत्र : 'येन बद्धो बली राजा, दानवेन्द्रो महाबल:। तेन त्वां प्रतिबध्नामि, रक्षे! मा चल! मा चल!!Ó

इसका अर्थ है - जिस प्रकार राजा बलि में रक्षा सूत्र से बंधकर विचलित हुए बिना अपना सब कुछ दान कर दिया, उसी प्रकार हे रक्षा! आज मैं तुम्हें बांधता हूं, तू भी अपने उद्देश्य से विचलित न होना और दृढ़ बना रहना ॥

ऐसे करें रक्षाबंधन की तैयारी
इस दिन बहनें सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान की पूजा करें। इसके बाद भाई को राखी बांधने के लिए अच्छे से थाली सजाएं। जिसमें कुंकुम, रोली, राखी और मिठाई रखें। भाई को अच्छे आसान पर बैठाकर भाई को तिलक लगाकर राखी बांधें। भाई को राखी बांधने तक बहनें कुछ भी खाती-पीती नहीं हैं। भाइयों की शादी के बाद बहनें अपने भाई की पत्नी को भी राखी बांधती हैं।

26 अगस्त को है रक्षा बंधन
राखी, सावन माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है। 2018 में राखी 26 अगस्त, रविवार को मनाई जाएगी।

राखी बांधने का मुहूर्त

रक्षाबंधन 2018 राखी बांधने का मुहूर्त = 05:59 से 17:25 तक

मुहूर्त की अवधि = 11 घंटे 26 मिनट।

रक्षाबंधन में अपराह्न मुहूर्त = 13:39 से 16:12 तक।

मुहूर्त की अवधि = 02 घंटे 33 मिनट।

रक्षाबंधन के दिन भद्रा सूर्योदय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगी।

सावन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ = 25 अगस्त 2018, शनिवार 15:16 बजे
सावन पूर्णिमा तिथि समाप्त = 26 अगस्त 2018, रविवार 17:25 बजे