5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी की हत्या कर मुंबई से मुरादाबाद भाग रहे आरोपी पति को इटारसी स्टेशन पर आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

जीवन बाग मुम्ब्रा (महाराष्ट्र) में हुई थी हत्या की वारदात, आरोपी के पास मिला रिजर्वेशन टिकट, पत्नी की हत्या के बाद अपनी तीन साल की बेटी को लेकर भाग रहा था मुरादाबाद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Manoj Kumar Kundoo

•

Updated: 4 Sep 2021, 8:27 PM IST

Brother murder

Brutal murder

इटारसी/होशंगाबाद
पत्नी की हत्या करके मुंबई से मुरादाबाद भाग रहे आरोपी पति को इटारसी स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को सिविल थाना पुलिस मुम्ब्रा के हवाले कर दिया गया है। हत्या की वारदात के बाद आरोपी अपनी तीन साल की बेटी को अपने साथ लेकर भाग रहा था। इसी दौरान उसे आरपीएफ ने गिरफ्तार किया।
आरपीएफ इंसपेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी सरताज (परिवर्तित) पिता मोहम्मद हसन (35) निवासी मुरादाबाद (यूपी) हाल जीवन बाग मुम्ब्रा (महाराष्ट्र) ने अपनी पत्नी की हत्या की। इसके बाद ट्रेन से मुरादाबाद भाग रहा था। मुम्ब्रा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। ट्रेन से भागने की सूचना मिलने पर मुम्ब्रा पुलिस ने सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर सूचना दी और आरोपी की तस्वीर, हुलिया वाट्सएप पर भेजा। जिसके बाद आरपीएफ इंसपेक्टर देवेंद्र कुमार ने टीम गठित कर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात को सिविल ड्रेस में जांच शुरू की। आरपीएफ टीम ने आरोपी को 02617 मंगला एक्सप्रेस के एस-10 कोच की बर्थ नंबर 7 पर सोते हुए धरदबोचा। आरोपी के साथ एक तीन वर्षीय बच्ची थी। जिसे उसने अपनी बेटी बताया। आरपीएफ ने मुंबई पुलिस को आरोपी को पकडऩे की सूचना दी और आरोपी को अपनी अभिरक्षा में रखा। आरोपी की बेटी को देखभाल के लिए जीवोदया चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया था। शुक्रवार को मुम्ब्रा पुलिस थाने से एसआई बाबासाहेब के काम्बले मय स्टाफ इटारसी पोस्ट पर पहुंचे। आरपीएफ ने आरोपी और उसकी 3 साल की बेटी को सुपुर्द किया।

आग लगाकर पत्नी को मारा, फिर पुलिस को गुमराह करने ले गया था अस्पताल-
सिविल पुलिस मुम्ब्रा के मुताबिक 1 सितंबर को आरोपी सरताज ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर पत्नी को जलाकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल ले गया था। जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। जिसके कुछ देर बाद पति मौके से भाग निकला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की जलाकर मारने की पुष्टि हुई। पुलिस ने 302 का अपराध दर्ज किया।

रिजर्वेशन कराकर भाग रहा था आरोपी-
मुंबई पुलिस की सूचना पर भुसावल, खंडवा, मनमाड़ सहित सभी स्टेशनों पर ट्रेन को चेक किया गया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए जब भी स्टेशन आता वह छुप जाता था। इटारसी आरपीएफ इंसपेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के पास रिवर्जेशन टिकट भी मिला। यह टिकट मुंबई से मुरादाबाद का था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए बनाई गई टीम में उपनिरीक्षक निधि चौकसे, एएसआई धर्मराज भगत, संगीता भन्डोले, रविन्द्र रंगा, सर्वेश सिंह शामिल थे।