3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं सबसे बड़ा सचिन का फैन, ले लिया संकल्प

अब तक १२०० किमी की पदयात्रा कर चुके हैं युधिष्ठिर शर्मा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 21 Feb 2018, 5:32 PM IST

sachin tendulkar big fan list

sachin tendulkar big fan list

बैतूल।सचिन तेंदुलकर के लिए क्रिकेट को अलविदा कहे लंबा समय हो गया। इसके बावजूद देश दुनिया में उनके लाखों चाहने वाले हैं। ऐसे ही एक खास फेन हैं मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के युधिष्ठिर शर्मा उर्फ काले महाराज। युधिष्ठिर शर्मा इन दिनों पदयात्रा कर रहे हैं। कारण भी बड़ा ही रोचक है दरअसल ४५ वर्षीय युधिष्ठिर शर्मा सचिन तेंदुलकर से मिलने मुंबई जा रहे हैं। फिलहाल वह सूरत तक पहुंच गए हैं।

२०११ वल्र्डकप जीतने पर लिया था प्रण
२०११ में भारत में खेले गए वल्र्डकप जीत के लिए देशभर में कई अनुष्ठान किए गए। सभी ने टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं मांगीं थीं, तब युधिष्ठिर शर्मा ने प्रण लिया था कि यदि भारत यह वल्र्डकप जीतता है तो पद पदयात्रा करते हुए सचिन तेंदुलकर से मिलने के लिए मुंबई पैदलयात्रा करते हुए जाएंगे।

1 माह पहले शुरू की थी पदयात्रा
काले महराज ने अपनी पदयात्रा १५ जनवरी से शुरू की थी, उस समय वह ताप्ती पदयात्रा के साथ निकले थे। १७ फरवरी को वह सूरत पहुंचे यहां से वे मुंबई के लिए रवाना हो गए।

एक दिन में २५ किमी. पदयात्रा
युधिष्ठिर शर्मा एक दिन में करीब २५ किमी. पैदलयात्रा करते हैं, इसके बाद इसी क्षेत्र में रात्रि विश्राम के करने के बाद अगले दिन सुबह फिर से पदयात्रा के लिए निकल पड़ते हैं। काले महाराज की यह यात्रा अब २०० किमी. की और बची है इसके बाद वह मुंबई पहुंचकर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात करेंगे।

इसलिए हैं सचिन के मुरीद
युधिष्ठिर शर्मा के अनुसार दुनिया में कई खिलाड़ी हैं, लेकिन सचिन तेंदुलकर उन सबसे अलग हैं। वे खेल में जिस उंचाई पर हैं, असल जिंदगी में भी उतने ही सौम्य और सरल हैं। क्रिकेट का भगवान होने के बाद भी उनमें अहम का भाव नहीं है। यही बात उनको अन्य खिलाडिय़ों से अलग करती है।

अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं पैदल
यह पहली बार नहीं है कि जब शर्मा किसी पैदल यात्रा पर निकले हैं, इसके पहले भी युधिष्ठिर शर्मा बाबा अमरनाथ की पैदलयात्रा कर चुके हैं।