26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले दिन खूब तपा नौतपा, 44 डिग्री रहा तापमान

घरों में भी बेचैन रहे लोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

poonam soni

•

Updated: 26 May 2020, 2:31 PM IST

पहले दिन खूब तपा नौतपा, 44 डिग्री रहा तापमान

पहले दिन खूब तपा नौतपा, 44 डिग्री रहा तापमान

इटारसी। सोमवार से नवतपा शुरू हो गए है। पहले दिन ही तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले रविवार को तापमान 43 डिग्री दर्ज हुआ था। जैसी उम्मीद की जा रही थी उसके मुताबिक पहले दिन ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। नवतपा के कारण सोमवार सुबह 10 बजे से ही धूप में चटकपन आ गया था। दोपहर 12 बजे तक धूप अपने शबाब पर आई तो तापमान भी बढ़ा। तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण दिन में गर्मी और उमस का माहौल बना रहा जिससे लोगों को परेशान होना पड़ा। लोगो ने के घरों में पंखे और कूलरों का दम भी फूल गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम साफ रहेगा इसलिए तापमान में बढ़ोतरी संभावित है।

रात का गिरा तापमान
रात में हवा चलने के कारण रात का तापमान गिरा। तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। एक रात पहले तापमान 29.2 डिग्री दर्ज हुआ था। हालाकि अगले दो तीन दिन तापमान बढऩे के आसार हैं।