5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्राइबल ए टीम ने जीता सद्भावना मैच

नर्मदापुरम संभाग के ट्राइबल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की दो टीमों के बीच हायर सेकेंडरी स्कूल सूखतावा के मैदान पर सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Manoj Awasthi

•

Updated: 11 Mar 2020, 3:12 PM IST

ट्राइबल ए टीम ने जीता सद्भावना मैच

ट्राइबल ए टीम ने जीता सद्भावना मैच

होशंगाबाद. नर्मदापुरम संभाग के ट्राइबल विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की दो टीमों के बीच हायर सेकेंडरी स्कूल सूखतावा के मैदान पर सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। मैच संभागीय उपायुक्त जेपी यादव के नेतृत्व में ए टीम ने 6 विकेट से जीता। संतोष टेकाम नेतृत्व वाली बी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 17 ओवर में महज 99 रन पर आउट हो गई। इस टीम की ओर से कप्तान संतोष टेकाम ने 16 और हेमेंद्र सिरोठिया ने 15 रनों का योगदान दिया।

ए टीम की ओर से योगेश कालभोर ने12 पर 3 और जेपी यादव ने 15 रन पर तीन विकेट और एक खिलाड़ी को रन आउट किया।
जवाबी पारी खेलते हुए ए टीम ने 4 विकेट खोकर 12 ओवर में 102 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। विजेता टीम की ओर से दर्शन यादव ने 27, अमित खरेतिया ने 21 और मनीष यादव ने 19 रन बनाए। बी टीम की ओर से अनुराग पांडे ने दो विकेट लिए।वरिष्ठ प्राचार्य विमल लवानिया ने विजेता टीम को ट्राफी सौंपी। दर्शन यादव को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, योगेश कालभोर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और खालिद खान को मैच के श्रेष्ठ आयोजन के लिए मेडल से सम्मानित किया गया।