
होसंगाबाद (Hoshangabad) जिले में कोरोना संदिग्धों (Corona suspect) की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। बनखेड़ी नगर (Bankhedi) में दो युवतियों के कोरोना संदिग्ध होने से हड़कंप है। दोनों युवतियों के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है। डाॅक्टर्स की निगरानी में दोनों को आईसोलेशन (isolation) में रखा गया है। इनके घरों के बाहर क्वारंटाइन (quarantine)किए जाने संबंधी सूचना चस्पा कर दिया गया है। वाॅल पेंटिंग भी कराई जाएगी ताकि आसपास के लोग दूरी बनाए रखें।
बनखेड़ी(Bankhedi) नगर के सरस्वती काॅलोनी की रहने वाली एक युवती बीते दिनों 3 अप्रैल को राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा (Bhilwara) से आई। आने के बाद उसके गले में खराश व कुछ अन्य परेशानियां सामने आई। परिजन ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। विभाग ने सूचना के बाद युवती की जांच की और कोरोना टेस्ट(Corona test) के लिए आवश्यक सैंपल लेकर भोपाल (Bhopal)भेज दिया। जांच रिपोर्ट आने तक युवती को डाॅक्टर्स की निगरानी में आईसोलेशन में रखा गया है।
दूसरी युवती बनखेड़ी के बोहरा काॅलोनी(Bohra colony) की है। वह बीते 28 मार्च को इंदौर(Indore) से लौटी थी। युवती को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुखाम, सांस लेने में तकलीफ हो रही। परेशानी होने पर परिजन ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। इस युवती के कोरोना टेस्ट के लिए भी सैंपल लेकर भोपाल भेज दिया गया है, साथ ही इसे भी आईसोलेट कर दिया गया है।
परिजन की भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई
डाॅक्टर्स के मुताबिक दोनों की रिपोर्ट बुधवार को आ सकती है।
बनखेड़ी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डाॅ.जेएस परिहार (Dr.JS Parihar) ने बताया कि दोनों युवतियों के परिजन व आसपास के लोगों की भी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इनको भी क्वॉरेंटाइन (quarantine)कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
लाॅकडाउन के बाद भी नहीं थम रहा आवागमन
पूरे देश में लाॅकडाउन (Lockdown)है लेकिन फिर भी लोगों का एक शहर से दूसरे शहर में आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि, इन सब गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस व प्र्रशासनिक टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही, फिर भी आना जाना जारी है।
by: Shakeel Niyazi
Published on:
15 Apr 2020, 9:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.