23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विपिन जोशी स्मारक समिति 32 शिक्षकों का करेगी सम्मान

समिति जारी की शिक्षकों की सूची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

yashwant janoriya

•

Updated: 4 Sep 2018, 1:35 PM IST

Vipin Joshi memorial committee will honor 32 teachers

teacher day

इटारसी. विपिन जोशी स्मारक समिति 34 वें वर्ष में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित किए जाने वाले 32 शिक्षकों की सूची सोमवार को एडव्होकेट रमेश के साहू द्वारा जारी की गई। इस वर्ष समिति का सर्वोच्च 'सरस्वती पुत्र सम्मान देवेन्द्र निवाड़ी (विज्ञान लेखक) नई दिल्ली को प्रदत्त किया जा रहा है। इन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में 2000 से अधिक लेख एवं 30 से अधिक पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है। समिति उपाध्यक्ष अनिल झा के लायन डिस्ट्रिक्ट गर्वनर चुने जाने पर समिति द्वारा विशेष सम्मान से सम्मानित करेंगे। सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर एपी चौधरी को शिक्षारत्न सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय समिति ने लिया है। दधीचि सम्मान इस वर्ष दिव्यांग शिक्षक दीपक साहू केंद्रीय विद्यालय होशंगाबाद को दिया जाएगा। कार्यक्रम में पहले शिक्षकों का पद-प्रक्षालन होगा इसके बाद सम्मान समारोह 7 बजे अग्रवाल भवन में प्रारंभ होगा। यह अशासकीय कार्यक्रम समिति राष्ट्रीय स्तर का शिक्षक सम्मान समारोह है।

सम्मानित होने वाले शिक्षक - विवेक सागर सम्मान अनुराधा महलगमैया पिपरिया, कर्मारत्न सम्मान राजेंद्र कुमार दुबे नरसिंहपुर, ज्ञानगंगा पुरस्कार सुनील कुमार दुबे इटारसी, अर्जुन सम्मान पुष्पा लोहानी मंडीदीप, द्रोणाचार्य सम्मान राजकुमार सनोडिया सिवनी, सेवा सम्मान रोशन मंडलेकर इटारसी, कर्मवीर सम्मान लता नायर इटारसी, ज्ञानाचार्य सम्मान नेमीचंद श्रीवास छिंदवाड़ा, सांदीपनी सम्मान महादेव प्रसाद गुप्ता भरतपुर राजस्थान, सर सैयद अहमद सम्मान खुर्शीद अली इटारसी, विवेकानंद सम्मान विनोद कुमार सोनी गाडरवाड़ा, महाराजा अग्रसेन सम्मान आशी चौहान भोपाल, तारण तरण सम्मान भूपेंद्र साहू तवानगर, नागार्जुन सम्मान निधि जोशी इटारसी, ज्ञानपुंज सम्मान पूर्णिमा चोलकर इटारसी, कर्मयोगी सम्मान अजीत कुमार सिंह इटारसी, मदर टेरेसा सम्मान हेमलता दास पिपरिया, पारसमणी सम्मान सुनीता ङ्क्षसह होशंगाबाद, विश्वामिश्र सम्मान मनोहरलाल मालवीय नरसिंहपुर, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान डॉ. अजय रावत दतिया, महावीर सम्मान वर्षा जैन इटारसी, अक्षरदूत सम्मान आलोक मिश्रा इटारसी, चाणक्य सम्मान घनश्याम तिवारी, शिक्षा रत्न सम्मान हेमलता सोनी इटारसी, एकलव्य सम्मान पुष्पा रिछारिया इटारसी, बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान गोपाल कौशल धार, शंकराचार्य सम्मान मंजू पाठक होशंगाबाद, आचार्य श्री सम्मान शैलेंद्र व्यास उज्जैन, विद्यारत्न सम्मान भुवनेश्वर प्रसाद दुबे इटारसी सम्मानित होंगे।