होशंगाबाद- मौसम विभाग ने पहले निसर्ग चक्रवात की वजह से दो दिन मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की थी। विभाग की चेतावनी खत्म होने के पहले ही शुक्रवार को मौसम साफ हो गया। हालांकि शाम को शहर में कुछ देर धूल भरी आंधी चली। दिन में धूप निकलने से जिले के अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। पचमढ़ी के अधिकतम तापमान में भी एक दिन में 8 डिगी की बढा़ेत्तरी दर्ज की गई। दिन के तपमान में इजाफा होने से ठंड भी कम हो गई। हालांकि मौसम विभाग जिले में जल्द ही प्रीमानसून गतिविधियां शुरू होने की बात कह रहा है। विभाग ने जिले में हल्की बारिश के साथ ही आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।