9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठिठुरन के लिए अभी और करना होगा इंतजार

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, कम-बढ़ होगा तापमान

less than 1 minute read
Google source verification
winter season

ठिठुरन के लिए अभी और करना होगा इंतजार

होशंगाबाद. दीवाली के बाद ठिठुरन वाली सर्दी के लिए लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में मावठ की संभावना है, इसके बाद ठिठुरन बढग़ी। इस दौरान तापमान न्यूनतम 8 से 10 डिग्री हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच सालों में इस माह न्यूनतम तापमान औसतन 9-10 डिग्री रहा, जबकि इस बार यह 15 से 18 डिग्री के बीच है। इस कारण हवाओं की दिशा है। अभी दक्षिण- पूर्व से हवाएं चल रही हैं। जब तक उत्तरी हवाएं नहीं चलेंगी, तब तक तापमान में गिरावट की संभावना कम है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी तेज हो रही है, लेकिन इसका असर फिलहाल मप्र पर नहीं रहेगा।

केवल सुबह ही सर्दी
मौसम वैज्ञानिक डीएस गौर ने बताया कि अभी सुबह ही सर्दी पड़ रही है। इस कारण रात के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट है। लेकिन दोपहर होते तक तापमान में मामूली तेजी से गर्मी का अहसास होने लगा है। इस दौरान औसत तापमान अधिकतम 32-33 और न्यूनतम 15-17 डिग्री के बीच रहता है। तापमान में उचारचढ़ाव के कारण सर्दी मे तेजी नहीं आ पा रही है।

संभावित औसत तापमान (डिग्री सेलसियस)
दिन - अधिकतम - न्यूनतम
15 से 30 नवंबर- 32 से 34- 13 से 15
01 से 15 दिसंबर - 28 से 30 - 08 से 11
16 से 31 दिसंबर - 23 से 25 - 05 से 09
( ये आकंड़े संभावित है। इनमें घट-बढ़ हो सकती है)
पिछले पांच साल का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेलसियस)
वर्ष- तारीख - न्यूनतम
2017 - 26 नवंबर- 11.3
2016 - 19 नवंबर- 11.4
2015 - 21 नवंबर- 13.2
2014 - 21 नवंबर - 09.2
2013 - 20 नवंबर - 10.0
2012 - 19 नवंबर - 12.5