26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान! इंदौर से पिपरिया लौटी वृद्ध महिला के बेटी-दामाद संक्रमित, पिपरिया में बढ़ी चिंता

वृद्धा जिस बिल्डिंग में रहती है वहां करीब 26 किराएदार और नौकर, सब्जी, दूध, फल बेचने वाले आते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

poonam soni

•

Updated: 26 May 2020, 1:14 PM IST

सावधान! इंदौर से पिपरिया लौटी वृद्ध महिला के बेटी-दामाद संक्रमित, पिपरिया में बढ़ी चिंता

सावधान! इंदौर से पिपरिया लौटी वृद्ध महिला के बेटी-दामाद संक्रमित, पिपरिया में बढ़ी चिंता

पिपरिया। होशंगाबाद जिला कोरोना मुक्त हो चुका है यानि एक भी केस यहां नहीं है लेकिन इसी बीच पिपरिया के एक केस ने चिंता बढ़ा दी है। पिपरिया में इंदौर से इतवारा बाजार आई एक होम क्वॉरंटीन महिला के तीन परिजनों की रिपोर्ट इंदौर में पॉजिटिव आई है। इसके सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन में अफरा-तफरी हो गई। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी शिवेंदू जोशी, तहसीलदार राजेश बोरासी, सीएमओ विनोद प्रजापति दल के साथ इतवारा बाजार पहुंचे तथा महिला के परिजनों और किराएदारों की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली। होम क्वॉरंटीन का नियम तोडऩे पर एसडीएम ने फटकार भी लगाई।

17 मई को पहुंची थी महिला यहां
एसडीएम ने बताया कि महिला के साथ 17 तारीख को इतवारा बाजार का एक युवक भी कार से आया था उसे भी होम क्वॉरंटीन किया है। इंदौर से आए महिला और युवक किसके संपर्क में रहे उनकी तलाश की जा रही है। बीएमओ डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि इंदौर से आई महिला के तीन परिजन की रिपोर्ट 22 मई को कोरोना पॉजिटिव आई है। होम क्वॉरंटीन के बीच इन दोनों की जांच की जाएगी। प्रशासन ने महिला के घर को सील कर सेनेटाइज कराया है वहीं इनके संपर्क में नहीं आने के लिए रात को ही मुनादी कराई गई। एसडीएम ने बताया कि होम क्वारंटीन नियम तोडऩे पर बीएमओ की रिपोर्ट पर संबंधितों के खिलाफ पुलिस में एफआइआर कराने की कार्रवाई भी प्रस्तावित की जाएगी।

परिवार के कई लोगो को सर्दी जुखाम
सूत्रों की माने तो सराफा कारोबारी परिवार के कुछ सदस्यों को सर्दी जुखाम, बुखार की शिकायत मिली है। इन लोगो को दवाएं भ्ज्ञी ली। कारोबारी के यहां 17 मई से 25 मई तक काफी सारे लोगों का आना जाना है। साथ ही इनके भवन में कई सारे लोग किराए से भी रहते हैं। परिवार शहर में टिफिन का कारोबार भी करता है। प्रशासन अब तक 17 मई से आए लोगो की जानकारी जुटा रही है।