ऐसा माना जा रहा है कि दोनों जगहों के लोगों ने एक ही जगह से शराब खरीद कर पी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'मिलावटी शराब पीने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से कुछ लोगों की अपने घरों पर ही मौत हो गई जबकि कुछ ने अस्पताल ( Hospital ) ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।