
dangerous airports
इस दुनिया में कई चीजें बहुत ही खतरनाक होती है। एडवेंचरस लोगों यह बहुत पसंद होती है। इनको खतरे के बावजूद इन जगहों पर जाने का जोखिम उठाते है। ये लोग हमेशा अपनी जान को खतरे में डालते रहते है। एडवेंचरस लोग ऐसा अपना शौक पूरा करने के लिए करते है। आज आपको दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट के बारे में बताने जा रहे है। इन खतरनाक एयरपोर्ट पर पायरट को उड़ान भरते और विमान उतारते समय काफी सावधानियां बरती पड़ती है। इन जहां पर हर वक्त प्लेन क्रैश का खतरा बना रहता है। पायलट की जरा सी चूक काफी महंगी साबित पड़ सकती है। आइए जानते है दुनिया के सबसे खतरनाक 5 एयरपोर्ट के बारे में है।
लुक्ला एयरपोर्ट, (नेपाल)
नेपाल के लुक्ला एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में से एक है। यह खतरनाक हवाई अड्डा नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के खुंबू में स्थित है। लुक्ला हवाई अड्डे को लगातार 20 वर्षों से दुनिया के सबसे खतरनाक हवाई अड्डे के रूप में दर्जा दिया गया है। यह हवाई अड्डा 8000 फीट (2,438 मीटर) की ऊंचाई पर है। नेपाल का यह एयरपोर्ट हिमालय की चोटियों के बीच में है, जिसके रनवे की लंबाई महज 460 मीटर है।
कौरशेवेल एयरपोर्ट (फ्रांस)
इस लिस्ट में फ्रांस का इंटरनेशनल एयरपोर्ट कौरशेवेल भी शामिल है। इस एयरपोर्ट का रनवे केवल 525 मीटर का है जो इसको खतरनाक बनाता हैं। यह पहाड़ियों पर बना हुआ है और अधिकांश समय यहां बर्फ पड़ी होता है। यहां का रनवे अन्य रनवे की तरह सीधा नहीं हैं, इसके बीच में एक ढलान भी है।
बारा एयरपोर्ट (स्कॉटलैंड)
बारा एयरपोर्ट को भी दुनिया के सबसे खतरानाक एयरपोर्टों में गिना जाता है। यह स्कॉटलैंड के बारा द्वीप में मौजूद है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह दुनिया का पहला ऐसा हवाईअड्डा है जहां कोई रनवे नहीं है। यहां बीच पर ही प्लेन लैंड करते हैं। यह समुद्र के तट पर बना हुआ है, ज्वार-भाटा आता है तो यह एयरपोर्ट पानी में डूब जाता है।
यह भी पढ़ें- महिला को कपड़े पहनने में आता था आलस, पूरे शरीर में गुदवा लिया टैटू
जिब्राल्टर
जिब्राल्टर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का रनवे भी कमाल का है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रनवे के बीच में होकर शहर की सड़क निकलती है। अगर कोई गाड़ी या पायलट गलती से सिग्नल तोड़ दे बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। जब इस एयरपोर्ट पर किसी जहाज की लैंडिंग होती हैं, तो दोनों तरफ से सड़क को बंद कर दिया जाता हैं।
यह भी पढ़ें- इस शहर में नहीं चला सकते है मोबाइल-टीवी, रिमोट कंट्रोल खिलौनों पर भी बैन
टोंकॉन्टिन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, होंडुरास
होंडुरास का टोंकॉन्टिन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होंडुरास भी खतरनाक है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यहां पर नागरिक और सैन्य उड़ानों दोनों को संचालित किया जाता है। यह हवाई अड्डा पहाड़ी क्षेत्र में बना हुआ है। पायलट को पहाड़ों से टकराने से बचने के लिए अपनी पूरी स्किल का इस्तेमाल करना पड़ता है।
Published on:
05 Jun 2022 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
