
60 Year Old Labour Mammikka Turns Model from Kerala See Viral Photos
वक्त और किस्मत को पलटने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है। फिल्म हैप्पी न्यू ईयर का ये संवाद कई बार रियल लाइफ में भी सटकी बैठ जाता है। कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला एक मामले सामने आया है। जहां एक 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर रातों रात मॉडल बन गया। उम्र के जिस पड़ाव में लोग रिटायर्ड हो जाते हैं, या फिर उम्मीदें छोड़ देते हैं उस पड़ाव में इस सख्स को किस्मत ने रातों रात स्टार बना दिया है। केरल के कोजिकोड के मम्मिक्का के मजदूर से मॉडल की बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। उसके मजदूर से मॉडल बनने के बाद की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मम्मिका सालों से एक मजदूर हैं, जो रोजाना दिहाड़ी मजदूरी से अपनी कमाई करते हैं और अपनी रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करते हैं। आम लोगों की तरह वह भी लुंगी और कमीज ही पहनते हैं लेकिन अब उनकी किस्मत पूरी तरह बदल चुकी है। जो मम्मिक्का मजदूरी करते थे वो अब एक मॉडल बन गए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही हैं।
यह भी पढ़ें - मिलिए हाई टेक डिजिटल भिखारी से, जो लेता है सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट
लुंगी और कमीज में घूमने वाले मम्मिक्का इन तस्वीरों में सूट-बूट पहने नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों पर लगा चश्मे से उनका एटिट्यूड भी साफ झलक रहा है। इन तस्वीरों मे मम्मिक्का का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई दे रहा है।
मम्मिका के ट्रांसफॉर्मेशन का सारा श्रेय फोटोग्राफर शारीक वायलिल को जाता है। दरअसल उन्हीं की नजर दिहाड़ी मजदूरी कर रहे मम्मिक्का पर पड़ी। शारीक की एक नजर ने मम्मिका की पूरी जिंदगी बदल दी।
शारीक वायलिल को मम्मिक्का में साउथ एक्टर विनायक की झलक दिखी। बस फिर क्या था शारीक ने फैसला किया कि वे मम्मिक्का का फोटोशूट करेंगे। अब फोटो शूट करना था तो जाहिर है मम्मिक्का के फोटोशूट के लिए उनका मेकओवर करवाया गया।
इसके बाद जब सोशल मीडिया पर मम्मिका के फोटोशूट की तस्वीरें आईं, तो लोग हैरान रह गए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
शारिक ने एक लोकल फर्म के लिए मम्मिक्का का फोटोशूट किया। इंस्टाग्राम पर शेयर हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मम्मिक्का पुरानी लुंगी और शर्टे पहने चले आ रहे हैं और फिर उनका मेकओवर होता है, उन्हें सूट पहनाया जाता है, सनग्लास लगाए ग्लैमरस लुक में वे नजर आते हैं।
मम्मिक्का अब कोझिकोड के सुपर मॉडल बन चुके हैं। उनसे जब पूछा गया कि वे आगे क्या करना चाहते हैं, तो उन्होंने पहले शारीक का शुक्रिया अदा किया और कहा कि, मौका मिलेगा तो वे आगे भी मॉडलिंग करना चाहेंगे।
यह भी पढ़ें - पति पूरे जीवन में जीत नहीं पाया, पत्नी ने पहली ही बार में जीता 35 करोड़ का बंगला
Published on:
17 Feb 2022 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
