
93 Year Old Woman Climbed On The Roof Of Flight Watch Video
शौक या इच्छा बड़ी चीज है। ये तो आप भी जानते ही होंगे, जब बात शौक या इच्छा पूरी करने की आती है तो इंसान कुछ भी कर गुजरता है। फिर भले ही उसकी उम्र कुछ भी हो। बच्चों को भी आपने क्या कुछ करते हुए नहीं देखा लेकिन बुजुर्ग भी अपनी इच्छाओं को पूरा करने में किसी से कम नहीं है। इच्छा पूरी करने की बात आती है तो उम्र के आखिरी पड़ाव में भी इंसान कुछ भी करने से पीछे नहीं हटता बल्कि उसकी इच्छा शक्ति ही उसके जज्बे और आगे बढ़ाने में मदद करती है। कुछ ऐसा ही जज्बा एक बुजुर्ग महिला ने दिखाया है। 93 वर्ष की उम्र में इस बुजुर्ग महिला ने जो कर दिखाया वो करना हर किसी के बस की बात नहीं है।
बुढ़ापा और कई शारीरिक दिक्कतों के बावजूद बुजुर्ग महिला ने एक खतरनाक चैलेंज को अंजाम दिया जो एक से एक जवान लोगों के भी बस की बात नहीं। इस महिला ने फ्लाइट की छत पर खड़े होकर उड़ान का मजा उठाया।
महिला के इस कारनामे का वीडियो भी सोशल मीडिाय पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने देखा वो दांतों तले अंगुलियां दबाकर रह गया।
यह भी पढ़ें - समुद्र की गहराइयों में पहली बार दिखा अजीब जीव, अबतक किसी ने नहीं देखा
यूके की रहने वाली 93 साल की बेट्टी ब्रोमेज ने उम्र इस पड़ाव में उड़ती फ्लाइट की छत पर चढ़कर हैरतअंगेज कारनामा किया।
बेट्टी खतरों की खिलाड़ी निकली। पहले भी वो हाईफ्लाइंग चैलेंज के तहत विंग वॉकर के रूप में पांचवी उड़ान को अंजाम दे चुकी है। BBC ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है।
खतरों के खिलाड़ी तो आपने कई देखें होंगे, लेकिन ये दादी असल में खतरों की खिलाड़ी है। क्योंकि 93 वर्ष की उम्र में इस तरह का हैरतंगेज कारनामा करना आसान बात नहीं है।
जिस उम्र में लोग फ्लैट के अंदर बैठने से घबराते हैं उस उम्र में बेट्टी ने उड़ते जहाज के ऊपर खुद को संभाले रखा जो बहुत बड़ी बात है। आम तौर पर इतनी उम्र में लोगों को दिल का दौरा पड़ने का भी खतरा रहता है, लेकिन बेट्टी का जोश और इच्छा शक्ति के आगे हर डर काफुर हो गया।
बेट्टी ब्रोमेज ने इससे पहले चार बार इस कारनामे को अंजाम दिया है। इस उड़ान के दौरान बेट्टी ने सारे सेफ्टी फीचर्स का भी ख्याल रखा। वहीं फ्लाइट के पायलट ब्रायन कॉर्न्स ने बेट्टी को एक अद्भुत महिला कहा।
यह भी पढ़ें - Optical Illusion: इस तस्वीर में असली उल्लू को खोजना आसान नहीं, सिर्फ दो फीसदी लोग ही हुए सफल
Published on:
10 Aug 2022 10:19 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
