जानकारी के लिए बता दें कि, उन्होंने केरल साक्षरता मिशन के अक्षरलक्षम योजना के तहत परीक्षा दी और इसके साथ ही अपने ज़िले की सबसे बुजुर्ग परीक्षार्थी भी बन गईं। बता दें कि, 96 साल की करथायनी अम्मा ने तीन चरणों में हुई इस परीक्षा में जिसमें 30 अंक पढ़ने, 40 अंक लिखने और 30 अंक गणित के लिए था। अम्मा ने पढ़ने में पूरे के पूरे 30 नंबर प्राप्त किए। बता दें कि परीक्षा के परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं लेकिन अम्मा की मानें तो उन्हें लिखित परीक्षा में भी पूरे अंक मिलेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अम्मा का कहना है कि इस परीक्षा में आए सवालों से ज्यादा ही तैयारी की थी जिसकी उन्हें बहुत ख़ुशी और भरोसा है कि वो लिखित परीक्षा में भी अच्छी रैंक लेकर आएंगी।