
AC Gurumurthy
अक्सर आपने देखा जाता है कि घर पर रखी पुरानी चीजें काम में नहीं आने के कारण खराब हो जाती है। इन चीजों से कई बार ऐसा काम किया जाता है जिसके बारे में देखकर हर कोई चकित रह जाता है। टाइपराइटर भी ऐसी ही चीज है जो आज के समय में इसका इस्तेमाल बहुत हो गया है। लेकिन आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो टाइपराइटर से तस्वीरें बता रहा है। बेंगलुरू के रहने वाले आर्टिस्ट AC Gurumurthy के चर्चे दुनियाभर में हो रहे है। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वह एक फोटो बनाते नजर आ रहे है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहते है नाम
बेंगलुरू के रहने वाले गुरुमूर्थी अपने पुराने टाइपराइडर की मदद से कई प्रकार की तस्वीरें बनाते हैं। डॉक्टर अजयता ने अपने ट्विटर पर उनका वीडियो शेयर किया। कैप्शन में लिखा, AC Gurumurthy बेंगलुरु में बेस्ड एक आर्टिस्ट हैं। वो पुराने टाइपराइटर का इस्तेमाल कर पोट्रेट बनाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर उनकी अद्भुत प्रतिभा की खूब तारीफ की जा रही है। गुरुमूर्थी का मानना है कि एक दिन वो अपनी इस आर्ट के जरिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराएंगे। उनकी कला को देखकर ऐसा लगता है कि उनका यह सपना जल्द ही पूरा होने वाला है।
50 साल से टाइपराइटर से बना रहे है पोट्रेट
इस वर्ष लोगों को संदेश देने के लिए उन्होंने टाइपराइटर की मदद से ही भारत माता का पोट्रेट बनाया। इसमें त्रिशूल के जरिए उन्होंने दिखाया कि माता कोरोना वायरस का खात्मा कर रही हैं। इससे पहले भी वे कई प्रकार की तस्वीरें बना चुके है। पाकिस्तान से भारत वापस लौटे विंग कमांडर अभिनंदन के सम्मान में मैन्यूएल टाईपराईटर से ही तस्वीर बनाई थी। इसके अलावा वे भगवान राम सहित कई महापुरुषों और राजनेताओं की पोट्रेट बना चुके है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, वो बीते 50 वर्षों से टाइपराइटर के जरिए ऐसे पोट्रेट बना रहे हैं।
Published on:
08 Oct 2020 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
