
helicopter
नई दिल्ली। हमारे देश में प्रभावशाली युवाओं की कमी नहीं है। ये अपने हुनर के दम पर बहुत कुछ कर सकते है। आज आपको एक लड़के के बारे बताने जा है। जिसने अपनी प्रतिभा के कारण दुनियाभर में छाया हुआ है। हम बात कर रहे है राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई इलाके में चांद बावड़ी में रहने वाले चेतराम चेची की। चेतराम ने एक हेलीकॉप्टर बनाकर अपना सपना सच कर दिया है। इसलिए उन्होंने एक साल कड़ी मेहनत करनी पड़ी। चेतराम आईटीआई डिग्री धारक है। पढ़ाई के दौरान छात्र का सपना था कि वह हेलीकॉप्टर का निर्माण करे।
8 लाख रुपए का आया खर्चा
इस ख्वाब को साकार करने के लिए चेतरात ने एक साल की कड़ी मेहनत में हेलीकॉप्टर तैयार किया। छात्र ने दावा किया है कि यदि उसे इस हेलीकॉप्टर को उड़ाने की अनुमति मिले। इस हेलीकॉप्टर को 20 फीट ऊंचाई तक उड़ा सकते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस हेलीकॉप्ट को तैयार करने में तक़रीबन 8 लाख रुपए का खर्च हुआ है।
3 बार किया बदलाव
चेतराम का कहना है कि उसे इस सपने को पूरा करने के लिए उसके पिता ने काफी सपोर्ट किया। हेलीकॉप्टर को तैयार करते समय इसे 3 बार बदला गया। बता दें कि चेतराम एक आईटीआई डिग्री छात्र है। हेलीकॉप्टर बनाना छात्र का सपना था। इस सपने को पूरा करते हुए, छात्र ने एक साल की कड़ी मेहनत के लिए एक हेलीकॉप्टर तैयार किया।
2 इंजन लगाने पर मिली कामयाबी
पहले इसमें मोटरसाइकिल का सिंगल पेट्रोल इंजन लगाया गया। लेकिन यह उड़ नहीं पाया। इसके बाद युवक ने हेलीकाप्टर में डीजल का इंजन लगाया। इसमें भी हेलीकॉप्टर के कंपन्न की वजह से सफलता नहीं मिली। मॉडल के कारण होंडा सीबीजेड मोटर बाइक के 2 इंजन लगाने के बाद और हेलीकॉप्टर का थोड़ा स्वरूप बदलने के बाद युवक को आखिरकार कामयाबी मिल गई।
Published on:
08 Dec 2020 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
