
crocodile
शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। वह बहुत शक्तिशाली होता और वह आसानी से जंगली जानवरों का शिकार कर लेता है। ठीक उसी प्रकार से पानी के अंदर रहने वाल मगलरमच्छ भी बलशाली होता है। एक बार शिकारी को अपने जबड़ों में जकड़ लेता है तो उससे छुड़ा पाना नामुमकिल है। यदि अचानक यह सामने आ जाए तो अच्छे अच्छों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खतरनाक मगरमच्छ के साथ एक शख्स मजे से खेलता हुआ नजर आ रहा है। इंसान और मगरमच्छ की दोस्तों को लेकर लोग काफी हैरान है। आइए जानते है इस खतरनाक वीडियो के बारे में।
खतरनाक मगरमच्छ के साथ यारी
हैरान कर देने वाले एक वीडियो में एक शख्स को मगरमच्छ के साथ बड़े आराम से खेल रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर ही लोग खौफ में आ गए हैं। यह जानवर हमला कर किसी को भी मौत के घाट उतार सकता है। हैरानी की बात तो ये है कि वह उसपर हमला भी नहीं करता बल्कि उसके पास आकर और वहां से चुपचाप चला जाता है।
यह भी पढ़ें- युवक ने पेट को बना लिया गुल्लक, ऑपरेशन करके निकाले 1-1 रुपये के 63 सिक्के
देखने लायक है शख्स की हिम्मत
वायरल वीडियो में आप देख सकते हे कि एक शख्स नाव पर बैठा है और पैरों को नीचे लटका कर मगरमच्छ को अपनी ओर बुलाता है। युवक के हाथ में एक छोटा सा मांस का टुकड़ा रहता है। इसको दिखाकर मगरमच्छ को ललचा रहा है। मांस को देखकर वह युवक के पास आता है। वह खतरनाक मगरमच्छ को अपने पैरों में उसे किसी बच्चे की तरह दबाकर खेलना शुरू कर देता है। मांस का टुकड़ा खिलाकर उसके सिर पर प्यार भरी थपकी देता है। इसके बाद मगरमच्छ तैरते हुए वहां से चला जाता है।
यह भी पढ़ें- धरती का मॉडर्न 'पाताल लोक'! इस शहर में घर, पब, होटल, से लेकर चर्च तक सब कुछ बसा है जमीन के अंदर
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
हैरान कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके केप्शन में लिखा, ये किस टाइप का पालतू है भाई। महज 15 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 42.5 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स इस पर दिल खोलकर लाइक कर रहे है वहीं जमकर कमेंट भी कर रहे है।
Published on:
03 Aug 2022 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
