
weird zoo viral video
क्या आपको किसी चिड़ियाघर का दौरा याद है, वो समय जब आप पहली बार अपने पसंदीदा जानवर को देखकर रोमांचित हो गए थे। हालांकि, एक चिड़ियाघर के बारे में दुखद बात यह है कि जंगली जानवरों को छोटे पिंजरों में रखा जा रहा है। ये जानवर अन्य जंगली जानवरों की तरह स्वतंत्र रूप से नहीं घूमते हैं, उन्हें उनके प्राकृतिक आवास से दूर ले जाया जाता है। हालांकि चीन में एक ऐसा अनोखा चिड़ियाघर है जहां जानवर नहीं बल्कि इंसानों को पिंजरों में कैद करके रखा जाता है। सोशल मीडिया पर इस चिड़ियाघर की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे है।
अनोखा चिड़ियाघर
सोशल मीडिया पर रोजाना बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहे है। हाल ही में एक अनोखा वीडियो सामने आया है। इसका नजारा देखकर हर कोई दंग है। आमतौर पर चिड़ियाघर में जंगली और हिंसा जानवरों को कैद करके रखा जाता है। कई जगह तो उनको छोटे से पिंजरे में रहना पड़ता है। लेकिन वीडियो में बिल्कुल उलटा है। यहां इंसानों को पिंजरे में रखा जाता है और जानवरों को खुला छोड़ा जाता है।
यह भी पढ़ें- असली बाहुबली! कभी सोफा-बेंच, कभी ट्रैक्टर के टायरों से करता है कसरत
पिंजड़े में बंद दिखे इंसान
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जाता सकता है कि एक खुला इलाका है जिसमें एक पिंजड़ा बना हुआ। उसके अंदर इंसान मौजूद हैं और इसके बाहर बहुत सारे बाघ आराम से घूम रहे हैं। एक सफेद बाघ तो पिंजड़े के ऊपर लेटा हुआ नजर आ रहा है। वहीं पिंजड़े के पास पीला बाघ दिख रहा है। कई जानवर अंदर मौजूद इंसानों को देख रहे हैं। उनके पास आते और इधर-उधर से सूंघते है। ये जानवर पिंजरे के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे हैं। अंदर मौजूद पर्यटक उनकी तस्वीरें खींचते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- नौकरी के इंटरव्यू में पूछ ली उम्र! महिला ने ठोंका केस, कंपनी ने दिया लाखों का मुआवजा
जमकर कमेंट कर रहे है लोग
इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ये एक ह्यूमन जू है जिसमें जानवर, खतरनाक इंसानों को पिंजड़े में बंद देख सकते हैं। यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसको अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। इस पर लोग जमकर कमेंट कर है।
यह भी पढ़ें- धूप में सो गई थी महिला, चंद पलों में प्लास्टिक की तरह सिकुड़ गया माथा
Published on:
23 Aug 2022 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
