5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विराट के साथ निजी संबंधों को लेकर अनुष्का ने की खुल्लम-खुल्ला बात, कहा विराट तो मेरे…

इस बार दोनों के सुर्खियों में आने की वजह अनुष्का शर्मा हैं। अनुष्का शर्मा ने ताज़ा इंटरव्यू में विराट कोहली के साथ निजी संबंधों को लेकर खुलकर बात की।
2 min read
Google source verification
anushka sharma discloses relationship with virat kohli

विराट के साथ निजी संबंधों को लेकर अनुष्का ने की खुल्लम-खुल्ला बात, कहा विराट तो मेरे...

नई दिल्ली। शादी से पहले ही हिट हो चुकी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी विश्व की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। जहां अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की रानी हैं तो वहीं दूसरी उनके पति विराट कोहली क्रिकेट के बादशाह हैं। फिलहाल विराट अभी दुबई में चल रहे एशिया कप में टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें आराम दिया गया है, उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। अभी हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट की फैमिली प्लानिंग को लेकर कई बातें चर्चा का विषय बनी थीं। इसके बाद ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर से एक नई वजह के लिए चर्चाओं में आ गए हैं।

इस बार दोनों के सुर्खियों में आने की वजह अनुष्का शर्मा हैं। अनुष्का शर्मा ने ताज़ा इंटरव्यू में विराट कोहली के साथ निजी संबंधों को लेकर खुलकर बात की। जहां ये दोनों शादी से पहले अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी बोलने से काफी कतराते थे, लेकिन अब दोनों खुल्लम-खुल्ला अपने रिश्ते को लेकर सवालों के जवाब देते हैं। अनुष्का ने विराट के साथ संबंधों को लेकर कहा कि दोनों के शान-ओ-शौकत का रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं है। अनुष्का ने कहा कि विराट के साथ उनका रिलेशन एक दम आम लोगों की तरह ही है। दोनों में से कोई भी खुद को एक-दूसरे से अलग नहीं मानते।

इंटरव्यू में विराट की जमकर तारीफ करते हुए अनुष्का ने कहा कि विराट उनके मेल वर्ज़न हैं तो वह विराट की फीमेल वर्ज़न हैं, यही वजह है कि दोनों के बीच काफी मधुर रिश्ते हैं। एशिया कप से आराम लेने के बाद विराट अभी अपना पूरा समय अनुष्का को दे रहे हैं। इससे पहले विराट टीम इंडिया के साथ काफी व्यस्त थे, जिसकी वजह से वे अनुष्का को समय नहीं दे पा रहे थे। लेकिन अनुष्का ने इस बीच विराट का पूरा ध्यान रखा। इंग्लैंड के दौरे पर अनुष्का को कई बार स्टैंड्स में उनका सपोर्ट करते हुए देखा गया। फिलहाल अनुष्का शर्मा विराट के साथ-साथ अपनी आने वाली फिल्म सुई धागा के प्रमोशन में लगी हुई हैं। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।