
नई दिल्ली। बीते दिन संसद के बजट सत्र के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) ने आरक्षण संशोधन विधेयक, 2019 लोकसभा में पेश किया, जिसे पारित कर दिया गया। साथ ही और जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir ) में राष्ट्रपति शासन छह महीने बढ़ाने संबंधी संकल्प को भी मंजूरी मिल गई है। धारा 370 के संसद में पेश होते ही लोग इसे जानने की कोशिश में लगे हैं। बीते दिन इसके पेश होते ही आर्टिकल 370 ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था। वायरल होते ही लोग इस शब्द को गूगल ( google ) पर सर्च भी करने लगे हैं। बता दें कि इस शब्द को गूगल पर अब तक 1 हज़ार लोग सर्च कर चुके हैं। आइए इस वीडियो के माध्यम से जानते हैं क्या है (आरक्षण संशोधन विधेयक) यानी आर्टिकल 370। साथ ही हम ये भी समझने की कोशिश करते हैं कि इसे JK में ही क्यों लागू किया है।