20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन ने दूल्हे से साइन करवाया कॉन्ट्रैक्ट, शर्त जान नहीं रुक पाएगी आपकी हंसी

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शादी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन अपने दूल्हे से कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाती है। इस शादी की चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जोरों- शोरों से हो रही है। कॉन्ट्रेक्ट वाली शादी में दुल्हन ने दूल्हे से कुछ मांगे रखी हैं जो चौकाने वाली है।

2 min read
Google source verification
funny contract on marriage video

funny contract on marriage video

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। दूल्हा—दुल्हन और उनके घरवालें मिलकर कुछ नया ट्रेंड निकालते हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई प्रकार के वीडियो वायरल हो रहा है। शादी के दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ लोग जमकर पैसा खर्च करते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यूनिक आइडिया से अपनी शादी को सुर्ख़ियों में ले आते है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपने दूल्हे से एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाती हुई नजर आ रही है। इसमें उन्होंने कुछ ऐसी शर्ते रखी है जिन को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
एक वीडियो वेडलॉक फोटोग्राफी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन, अन्य कपल्स से हटकर कुछ अनोखा करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसको दुल्हन तैयार करते हुए अपनी मांगे रखी है। दूल्हे राजा इसपर हंसते हुए साइन कर रहे है।

यह भी पढ़ें - टूटे हुए पहिये के साथ भी फर्राटा भरती है ये साइकिल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग


दुल्हन ने रखी ये 8 शर्तें-
1 हर महीने पत्नी को एक पिज्जा खिलाना होगा।
2 घर के खाने को हमेशा हां कहना होगा।
3 हर दिन साड़ी पहनना अनिवार्य होगा।
4 लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ मेरे साथ।
5 रोजाना जिम जान होगा।
6 संडे का ब्रेकफास्ट आपको बनाना होगा।
7 हर पार्टी में अच्छी फोटो क्लिक करनी होगी।
8 15 दिन बाद हर महीने शापिंग पर ले जाना होगा।

यह भी पढ़ें - 72 साल की इस महिला ने साइकिल से किया अनोखा कारनामा, बनाया गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड

दूल्हे ने मानी सारी शर्तें
एक दुल्हन ने शादी के बंधन में बंधने के बाद पति से कुछ मांगें की हैं। वहीं इन मांगों से पति बाद में मुकर ना जाए इसके लिए कॉन्ट्रेक्ट तक साइन करवा लिया है। वहीं, दूसरी तरफ पति ने भी पत्नी की सारी मांगे मानते हुए कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया। इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इसी के साथ कमेंट में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।