जबकि, दूसरी बार कोरोना वायरस की चपेट में आने पर उसमें कोई लक्षण नहीं थे। हांगकांग एयरपोर्ट पर की जाने वाली स्क्रीनिंग और टेस्टिंग के दौरान दूसरी बार संक्रमण का पता चला। शोधकर्ता डॉक्टर केल्विन काई-वान्ग टो ने कहा, "ऐसा लगता है कि पहले से कोरोना संक्रमित होने पर वायरस के खिलाफ कुछ लोगों में ज्यादा समय तक इम्युनिटी नहीं रहती है। हमें नहीं पता है कितने लोग कोरोना से दोबारा संक्रमित हो सकते हैं।"