वॉशिंगटन। अमरीका (America) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां पर रोजना हजारों की संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज को लेकर प्लाज्मा थेरेपी के प्रयोग को अनुमति दी है। अमरीका की खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने भी कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए प्लाज्मा के आपातकालीन उपयोग पर सहमति जताई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस तरह के 30 से 50 फीसदी तक कोरोना संक्रमितों की जान बचाई जा सकती है। अमरीका में अब तक 5,872,531 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 180,570 लोगों की मौत हो चुकी है।