19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नन्हे हाथी ने कृष्ण भजन पर किया ऐसा डांस, वीडियो देख लोग हैरान, दिए ऐसे रिएक्शन

हाल ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक बकरा भगवान शिव के मंदिर में घुटने टेककर भक्ति करता नजर आया था। अब सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। दरअसल, एक नन्हा हाथी कृष्ण भजन पर झूमता हुआ नजर आ रहा है।

2 min read
Google source verification
cute elephant dance

cute elephant dance

इंटरनेट पर हर रोज कई प्रकार के वीडियोज वायरल हो रहते हैं। इनमें से कुछ रोचक, तो कोई फनी और कई ज्ञानवर्धन भी होती है। कुछ वीडियो पशु-पक्षियों और जानवरों के भी होते है। कई बार जानवरों के ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनको देखकर हर कोई दंग रह जाता है। हाल ही में एक बकरा का वीडियो देखने को मिला, जिसमें वह भगवान शिव के मंदिर में अपने आगे के दो पैर जमीन पर ठीकाकर प्रणाम करता हुआ नजर आया। अब सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं। दरअसल, एक नन्हा हाथी कृष्ण भजन पर झूमता हुआ दिख रहा है।


कई बार आपने देखा होगा कि मंदिरों में जब भगवान के भजन होते हैं तो कई भक्त अपनी सुध बुध खोकर भक्ति में तल्लीन हो जाते हैं। दुनियादारी को भूलकर भगवान के भजनों पर झूमने लगते हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक नन्हा हाथी भी ऐसे डांस करता नजर आ रहा है। यह हाथी पूरी तरह से सजा-धजा हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर चलता हुआ एक हाथी बांके बिहारी कृष्ण कन्हैया लाल के गाने पर झूम झूम के डांस करता हुआ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें- 4,693 मीटर की ऊंचाई पर लगा है अनोखा ATM, चलता है बिना बिजली के, नहीं होती कभी कैश की कमी!


वायरल वीडियो में एक हाथी सड़क पर सजा धजा हुआ खड़ा है। वहीं तेज आवाज में बज रही गाने की धुन पर हाथी झूम रहा है। इसके बाद हाथी का महावत आ जाता है। वह हाथी के पैरों पर छड़ी मारकर कुछ निर्देश देता है। इसके बाद स्टाइल में मजेदार डांस करने लगता है। नन्हें हाथी का वीडियो देखकर लोग जमकर कमेंट कर रहे है और दिल खोलकर लाईक भी कर रहे है। वीडियो में यह पता नहीं चल पाया रहा है कि वजह किस जगह का है। हालांकि कई यूजर्स ने कमेंट कर बताया कि ये वीडियो पूर्वोत्तर के किसी राज्य है।

यह भी पढ़ें- अपाहिज डॉगी को मिली व्हीलचेयर, नए 'पैर' पाकर खुशी से दिया ऐसा रिएक्शन, हो जाएंगे इमोशनल


वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। कई लोग हाथी के शानदार डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग हाथी के इस डांस को लेकर आलोचना भी कर रहे हैं और वे इसे पशु क्रूरता बताकर विरोध कर रहे हैं। एक यूजर ने आलोचना करते हुए लिखा कि, 'जानवर इंसानों को खुश करने और नचवाने के लिए नहीं बने हैं। कृपया पशु दुर्व्यवहार बंद करें..यह दिल दहला देने वाला है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, नाचने के लिए निर्देश देने वाले शख्स के हाथ की नुकीली चीज नहीं दिख रही है। यह झकझोर देने वाला है। एक महिला यूजर्स ने लिखा कि ये बेस्ट वीडियो नहीं बल्कि बहुत बुरा वीडियो है। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी जिनको हाथी का यह वीडियो पसंद आया। एक यूजर ने कमेट कर कहा, 'राधे राधे'। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'कृष्ण भक्ति में हर कोई लीन है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हाथी हरि की भक्ति कर रहा है।'