16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिंदा महिला को मृत बताकर डॉक्टर्स ने रखा फ्रीजर में, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा…

डॉक्टर्स ने कर दी ये बड़ी गलती मामला जान हर कोई हैरान प्राइवेट अस्पताल का है मामला

2 min read
Google source verification

image

Prakash Chand Joshi

May 20, 2019

dead woman

जिंदा महिला को मृत बताकर डॉक्टर्स ने रखा फ्रीजर में, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा...

नई दिल्ली: डॉक्टर ( Doctor ) को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। डॉक्टर इंसान का इलाज करके उसे दूसरी जिंदगी प्रदान करता है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना या देखा है कि डॉक्टर्स ने जिंदा महिला को मृत बताकर फ्रीजर में रख दिया हो। शायद नहीं, लेकिन एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर्स ने ठीक ऐसा ही किया। इस मामले को जानने के बाद हर कोई हैरान है।

राहुल गांधी भूल गए मध्य प्रदेश के सीएम का नाम इन्हें बताया प्रदेश का मुख्यमंत्री! जानें क्या है पूरा मामला

मामला पंजाब ( Punjab ) का है, जहां डॉक्टर्स ने 14 मई के दिन एक 65 साल की महिला को मृत बता दिया और इसके बाद मोर्चरी के फ्रीजर में रख दिया। वहीं महिला के परिजनों को याद आया कि मृत महिला के गले में एक सोने की चेन रह गई है। इस चेन को लेने के लिए परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने जो नजारा देखा उसे देखकर वो हैरान रह गए। परिवार वालों ने देखा कि महिला की सांसें चल रही हैं। इसके बाद घर वालों ने महिला को बाहर निकाला और पानी पिलाया। इसके बाद इस बात की जानकारी डॉक्टर्स को दी गई।

सुमित्रानंदन पंत ऐसे बने महान कवि, जानिए उनके जीवन की खास बातें

डॉक्टर्स वहा आए और उन्होंने महिला की आंख पर बंधी पट्टी को हटाया और महिला की आंखों पर पानी छिड़का। वहीं परिजन इसके बाद महिला को घर ले गए। लेकिन घर जाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने कपूरथला के सरकारी अस्पताल में महिला को भर्ती करवाया। लेकिन दुख की बात ये रही कि महिला की जान नहीं बच सकी और 15 मई के दिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद ये मामला चर्चा में बना हुआ है।

पीएम मोदी ने किया था जिस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन उसमें हुआ गड्ढा? जानें क्या है पूरा मामला