बीच में ही पादरी ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से चर्च से जाने को कहा। उनका कहना था कि उन्हें बाकि गिरजाघरों में बम विस्फोटों की सूचना मिली है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चारी और उनकी पत्नी चर्च से निकलकर एक टैक्सी में बैठे। रास्ते में उन्होंने नाश्ता करने करने की सोची लेकिन सड़क पर अजीब से हलचल देखकर वे वापस होटल लौट गए। जब वे होटल पहुंचे तो सभी लोग होटल के लॉन बैठे थे। उन्हें लगा यह किसी तरह का सुरक्षा प्रोटोकॉल है, लेकिन खून भरा मंजर देख उनके होश ही उड़ गए। बता दें कि इस आतंकी हमले में 253 लोग मारे गए हैं और 500 से ज्यादा घायल हुए हैं। मरने वालों में कई भारतीय भी हैं।