10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लाइव शो में गंजेपन पर एंकर ने कॉलर से पूछा ये सवाल, मिला ऐसा जवाब वीडियो हो गया वायरल

हम टीवी पर चल रहा था लाइव शो एंकर ने गंजेपन पर पूछ लिया ऐसा सवाल कॉलर का जवाब सुन सब हैरान रह गए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 29 Apr 2019, 11:04 AM IST

pakistan

लाइव शो में गंजेपन पर एंकर ने कॉलर से पूछा ये सवाल, मिला ऐसा जवाब वीडियो हो गया वायरल

नई दिल्ली: आपने टीवी पर कई ऐसे लाइव शो देखे होंगे जिनमें कई समस्याओं या बीमारियों के बारे में चर्चा की जाती है। साथ ही इस दौरान लोग फोन पर सवाल पूछकर अपनी समस्या का समाधान भी पाते हैं। लेकिन पाकिस्तान ( Pakistan ) के एक लाइव शो में कुछ ऐसा हुआ कि कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पा रहा।

इस शख्स ने 42 पैसे के लिए सुपरमार्केट पर ठोका मुकदमा, जज ने कही ये बड़ी बात

दरअसल, पाकिस्तान के हम न्यूज चैनल पर सुबह एक शो प्रसारित होता है जिसका नाम 'सुबह से आगे' है। इस लाइव शो ( live show ) में बाल झड़ने की समस्या पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान अपनी समस्या को लेकर एक कॉलर फोन करता है। कॉलर शो के एंकर ( Anchor ) को बताता है कि उसके बाल 23 साल से ही झड़ने शुरू हो गए थे। इस बीच आपको बता दें कि एंकर भी गंजे थे। वहीं एंकर ओवेइस मंगलावाला ने कॉलर से पूछा कि आपके सिर पर तो अभी कितने बाल बचे होंगे? इस पर कॉलर ने कहा अभी जो आपकी कंडीशन है, वहीं मेरी कंडीशन है। कॉलर का ये जवाब सुन स्टूडियो में मोजूद सभी लोग हंसने लगे।

इस कंपनी के फाइंडर गिरे मैनहोल में बाल-बाल बची जान, ट्विटर पर कही ये बात

ये वीडियो सोशल मीडिया ( social media ) पर खूब वायरल ( viral ) हो रहा है। लोग इस वीडियो ( video ) को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। पाकिस्तान से लेकर भारत ( India ) तक में इस वीडियो को लोग देख रहे हैं। हालांकि, आखिरी में एंकर ने कॉलर का शुक्रिया किया। लेकिन इस वीडियो ने एक बात साफ कर दी कि लाइव शो करना कोई आसान बात नहीं क्योंकि कभी भी इस तरह की परिस्थितियां सामने आ सकती है, जिन्हें संभालना आसान बात नहीं।

यूपी में 12वीं कक्षा में फेल होने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि, इस वजह से इस साल फेल हुए इतने बच्चे