नई दिल्ली: आप में से बहुत सारे लोग पुरानी दिल्ली में स्थित लाल किला देखने जरूर गए होंगे। लाल किले का निर्माण आज ही के दिन यानि 29 अप्रैल 1638 में शुरू करवाया गया था। लाल किला अपने आप में एक बेमिसाल कलाकृति है जिसे देखने के लिए हर दिन सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं, लेकिन इसके बारे में कुछ ऐसी बातें हैं जिनके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे।