8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी को दिया वोट तो बेटा बना जान का दुश्मन, बुजुर्ग बोला- ‘मोदी हैं मेरी पत्नी के रिश्तेदार’

मुजफ्फरनगर के अमीर आलम को उसके बेटे ने दी जान से मारने की धमकी बीजेपी को वोट देने के बाद बेटे ने पिता को घर में किया बंद बुजुर्ग ने अपनी सुरक्षा की पुलिस से लगाई गुहार

2 min read
Google source verification
elderly gave vote in name of modi now son threatens him to kill

मोदी को दिया वोट तो बेटा बना जान का दुश्मन, बुजुर्ग बोला- 'मोदी हैं मेरी पत्नी के रिश्तेदार'

नई दिल्ली।मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) के रहने वाले अमीर आलम की पत्नी गुजरात ( Gujarat ) की हैं। पत्नी का मायका होने के नाते अमीर आलम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना रिश्तेदार मानते हैं। अमीर आलम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi ) ने देश के लिए बहुत अच्छे काम किए हैं। यही वजह है कि अमीर आलम ने बीजेपी ( Bharatiya Janata Party ) को अपना वोट दिया। करीब 70 साल के अमीर आलम का कहना है कि BJP को वोट देने के बाद अब उनका बेटा उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेटे की धमकी के बाद अब अमीर आलम ने पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

प्रचार करते-करते पूर्व केंद्रीय मंत्री लेने लगे गोलगप्पे का मज़ा, ठेले वाले से पूछी ऐसी बात VIDEO हुआ वायरल

बेटे से परेशान यह बुजुर्ग पुलिस से विनती कर रहा है कि वे उसके इकलौते बेटे महबूब से उसे बचाएं। अपनी पत्नी और बेटे महबूब के साथ रहने वाले अमीर आलम को अपने ही घर में बंदकर के रखा जा रहा है। अमीर आलम बताते हैं कि उनकी पत्नी गुजरात प्रांत के गांव कलोड़ी की रहने वाली हैं। 70 वर्षीय अमीर ने 11 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट दिया था। बस इसी बात से उनका बेटा महबूब उनकी जान का दुश्मन बन गया है।

इस गांव के लोगों के गले की हड्‌डी बन गया है 'राफेल', ये बातें कहकर पड़ोसी गांव लेते हैं मजे

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमीर आलम का दावा है कि उनके गांव में वो इकलौते मुस्लमान नहीं हैं जिसने बीजेपी को वोट दिया है। अमीर आलम कहते हैं कि उनका बेटा उन्हें इस बात की वजह से रोज कोसता है और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस के पास न्याय के लिए पहुंचे अमीर आलम को पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द की कार्रवाई की जाएगी उन्हें डरने की कोई ज़रुरत नहीं है।

मायावती की पार्टी की दौलत के बारे में जानकर बड़े-बड़े अरबपतियों का चकरा जाएगा सिर