
fight between women
सोशल मीडिया पर आए दिन कई प्रकार के वीडियो सामने आते रहते है। बीते दिनों स्कूलों में दो टीचर की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें दोनों के लिए दूसरे दूसरे जमकर हाथ चला रही थी। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। यह मुंबई की लोेकल ट्रेन का है। जिसमें दो महिला गुटों के बीच गुत्थम-गुत्था हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन में सीट को लेकर महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था। फिर देखते ही देखते ट्रेन का डिब्बा अखााडे में बदल गया। इस झगड़े में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गई। सोशल मीडियो महिलाओं की यह लड़ाई खूब वायरल हो रहा है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते है कि कुछ महिलाएं सीट को लेकर आपस में लड़ाई कर रही हैं। वे एक—दूसरे को आक्रामक तरीके से थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। साथ ही महिलाएं आपस में एक दूसरे के बाल खींचती भी नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में पुलिसकर्मी सहित तीन महिलाओं को चोटें आईं। वहीं कुछ महिलाएं उनका झगड़ा सुलझाने और लड़ने से रोकती दिख रही है।
यह भी पढ़ें- शिक्षा का मंदिर बना अखाड़ा: दो महिला टीचर हुईं गुत्थम-गुत्था, बच्चों के सामने ही बरसाए घूसे, देखें वीडियो
बताया जा रहा हैं कि यह ट्रेन ठाणे से पनवेल जा रही थी। नवी मुंबई के तुर्भे स्टेशन पर ट्रेन में सीट को लेकर दो महिला यात्रियों में झगड़ा हो गया। इसके बाद महिलाएं एक-दूसरे पर लाख घूसे चलने लगी। वीडियो में तीन महिलाएं एक-दूसरे से हाथापाई कर रही है। मामला बढ़ता देख डब्बे में सवार कुछ महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एक महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंची, लेकिन मारपीट में वो भी घायल हो गईं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें- सच्ची रामलीला: यहां दशहरे के दिन मर जाता है रावण बनने वाला, अब जान बचाने के लिए करते है ये काम
आपको बता दें कि इस प्रकार की घटना का एक वीडियो पिछले दिनों भी वायरल हुआ था। वह वीडियो दिल्ली मेट्रो का था। दिल्ली मेट्रो में भी सीट को लेकर दो महिलाओं के बीच लड़ाई हो गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दो महिलाओं को बैठने की व्यवस्था को लेकर आपस में झगड़ते हुए दिखाया गया। सीट को लेकर यहां भी जबरदस्त ड्रामा हुआ था।
Published on:
07 Oct 2022 03:11 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
