29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा का मंदिर बना अखाड़ा: दो महिला टीचर हुईं गुत्थम-गुत्था, बच्चों के सामने ही बरसाए घूसे, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो महिला टीचर की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रही है। यह दोनों महिलाएं बच्चों के सामने ही एक दूसरे गुत्थम-गुत्था हो गई। महिला टीचर ने विद्या के मंदिर को अखाड़ा बना दिया। यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Oct 2022, 2:13 PM IST

female teachers fight

female teachers fight

सोशल मीडिया पर आए दिन ढेरों वीडियो सामने आते हैं। इनमें से कुछ रोचक और ज्ञानवर्धक होते हैं तो वही फनी भी होते हैं। आपने कई फनी वीडियो में लड़ाई-झगड़े के किस्से देखे होंगे। लेकिन इन दिनों असली लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। आपको यह जानकर हैरानी हो किय यह एक सरकारी स्कूल है। जी हां, दो महिला टीचर में विद्या के मंदिर को अखाड़ा बना डाला। जिन टीचर को बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी दी गई है, वे बच्चों के सामने ही गुत्थम-गुत्था हो गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं यह वीडियो कहां का हैं और बच्चों के सामने यह दो टीचर क्यों लड़ रही है।


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे का बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार यहां, एक सरकारी स्कूल के अंदर दो महिला टीचर एक दूरे से भिड़ गई। देखते ही देखते विद्या का मंदिर यानी स्कूल अखाड़े में तब्दील हो गया।


यह घटना कुरारा कस्बे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बताई जा रही है। यहां दो शिक्षिका प्रीति निगम और पुष्पलता पांडेय के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई है। फिर धीरे-धीरे यह झगड़े में बदल गई। क्लासरूम जंग का अखाड़ा बन गया। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर खूब थप्पड़ बरसाए।


बताया जा रहा है कि यह वीडियो गाँधी जयंती के दिन का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला टीचर्स ने राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान किया है। टीचरों के बीच यह मारपीट चल रही थी तो तिरंगा झंडा जमीन पर पड़ा हुआ था। उसे पैरों से रौंदते हुए यह दोनों आपस में लड़ रही थीं। किसी ने तिरंगे को उठाना जरूरी नहीं समझा।

यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के सबसे महंगे दूध, एक लीटर की कीमत में आ जाएगा महंगा स्मार्टफोन


आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इन दोनों महिलाओं की लड़ाई वीडियो तक खत्म नहीं हुई। दोनों टीचर पुलिस के पास पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस घटनाक्रम पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने झगड़ा करने वालीं दोनों शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इन दोनों शिक्षिकाओं को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- इस टेस्ट से पता चल जाएगी दिमाग की सही उम्र! आप भी करे ट्राई