scriptइस घिनौने काम के लिए चंगेज खान बनाता था औरतों को शिकार, ऐसे देता था अपने मंसूबों को अंजाम | Genghis Khan used to molest with women, know rare facts about him | Patrika News
हॉट ऑन वेब

इस घिनौने काम के लिए चंगेज खान बनाता था औरतों को शिकार, ऐसे देता था अपने मंसूबों को अंजाम

Genghis Khan Facts : बचपन में ही अपने छोटे भाई की हत्या कर बैठा था चंगेज खान
एक हमले के दौरान लाखों लोगों को जान से मार

Sep 28, 2019 / 10:03 am

Soma Roy

akramak.jpg
नई दिल्ली। मंगोल साम्राज्य का शासक चंगेज़ खान न सिर्फ अपनी क्रूरता के लिए जाना जाता था। बल्कि वो दुराचारी भी था। वो अपनी हवस मिटाने के लिए महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। इतना ही नहीं कई बार उसने उन्हें बंधक भी बनाकर रखा था। चंगेज शुरू से अपना वर्चस्व कायम करने में यकीन रखता था। तभी महज 13 साल की उम्र में वो एक हत्यारा बन गया था।
चंगेज़ खान अपने दमनकारी फैसलों के लिए हमेशा से चर्चाओं में रहा है। उसके लिए रिश्तों की कोई अहमियत नहीं थी। चंगेज खान ने बचपन में ही अपने 13 साल के भाई की हत्या कर दी थी। उसे सत्ता का काफी लालच था। तभी वो अपने साम्राज्य का ज्यादा विस्तार करना चाहता था। तभी वो एक के बाद एक इलाकों पर हमला किया करता था। बताया जाता है चंगेज खान ने एक हमले के दौरान एक घंटे में ही करीब 17 लाख 48 हज़ार लोगों की हत्या करा दी थी।
changez.jpg
आक्रमक रवैये के अलावा चंगेज खान की नियत शुरू से ही महिलाओं के प्रति ठीक नहीं थी। वो हर रोज महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। बताया जाता है कि चंगेज अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। इतना ही नहीं जो लड़की उसका कहना नहीं मानती थी वो जबरन उनके साथ दुष्कर्म करता था। बताया जाता है कि चंगेज़ खान हर घंटे एक महिला का बलात्कार करता था। उसके अत्याचार से सभी बेहद परेशान थे।

Home / Hot On Web / इस घिनौने काम के लिए चंगेज खान बनाता था औरतों को शिकार, ऐसे देता था अपने मंसूबों को अंजाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो