17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जनता कर्फ्यू के दौरान गोवा में पुलिस ने बाइक सवार को बुरी तरह पीटा… देखें Video

गोवा ( Goa ) के एक पुलिसकर्मी द्वारा मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Piyush Jayjan

Mar 23, 2020

viral video

viral video

नई दिल्ली। जनता कर्फ्यू ( Janata Curfew ) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया ( Social Media ) पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गोवा ( Goa ) में एक पुलिसकर्मी ने कर्फ्यू में मोटरसाइकिल सवार शख्स को बुरी तरह पीट रहा है।

कोरोना के डर से भीलवाड़ा में पसरा सन्नाटा, लोग छोड़कर जा रहे है शहर

हालांकि जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो पुलिस वाले की जमकर क्लास लगाई गई। वीडियो को एक स्थानीय निवासी द्वारा बनाए गए वीडियो में सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को डंडे से पीटता हुआ दिख रहा है।

इस मसले पर पुलिस उपाधीक्षक अरविंद गावास ने कहा, '' फिलहाल जांच पूरी होने तक पुलिसकर्मी को ड्यूटी से हटा कर रिजर्व यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर जहां लोगों ने पुलिसकर्मी की लताड़ लगाते हुए कहा कि ये आपके काम करने का तरीका नहीं हो सकता।

कोरोना के नाम पर ठगों ने लगाया चूना, ठग लिए साढ़े 8 करोड़ रुपए

इसके अलावा कांग्रेस ( Congress ) अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने ट्वीट किया, “गोवा पुलिस की मनमानी सामने आ गई है। इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस वीडियो पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का स्पष्टीकरण मांगा है।