
ये शख्स तेज रफ्तार से चला रहा था गाड़ी तभी इस 'पवित्र पक्षी' ने किया कुछ ऐसा कि हर कोई रह गया हैरान!
नई दिल्ली: सड़कों पर हर दिन लाखों की तादाद में गाड़ियां दौड़ती हैं। कई लोग आराम से चलना पसंद करते हैं, तो वहीं कई लोग ऐसे होते हैं जो गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाते हैं। ऐसे ही तेज रफ्तार में एक शख्स अपनी कार को भगा रहा था, लेकिन तभी बीच सड़क में एक पक्षी ने उसका चालान होने से बचा लिया। चौंकिए मत जनाब, हम आपको पूरा मामला बताते हैं।
दरअसल, जर्मनी ( Germany ) में एक शख्स तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। इसके लिए उस पर 170 डॉलर का फाइन लगने वाला था, लेकिन तभी एक पक्षी ने अपने पंखों से उसका चेहरा ढक लिया था। ऐसे में उस व्यक्ति पर चालान होने से बच गया। ये कार ड्राइवर जिस सड़क पर गाड़ी को 54 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भगा रहा था, उस सड़क पर तय सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस पक्षी ने अपने पंखों से उस शख्स का चेहरा ढक लिया, जिसके चलते पुलिस उसकी पहचान नहीं कर सकी। ऐसे में पक्षी ने इस बात का सबूत मिटा दिया कि उस वक्त ड्राइविंग सीट पर कौन था।
इसके बाद कुछ लोग इस पक्षी को फरिश्ता कह रहे हैं तो कोई इसे महज एक इत्तेफाक कह रहा है। वहीं जर्मनी की वियर्सन पुलिस ने अपने बयान में कहा 'दिव्य आत्मा ने हस्तक्षेप किया और हमने भी उसके इशारे को समझकर तेज गति चला रहे ड्राइवर को बख्शने का फैसला किया। साथ ही पुलिस ने कहा कि वो कार ड्राइवर भी इस इशारे से इस बात को समझ गया होगा कि भविष्य में वो इतनी तेज स्पीड से गाड़ी नहीं चालाएगा।'
Published on:
31 May 2019 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
