19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी राशि के अनुसार करें भोलेनाथ की पूजा, पूरी होगी हर मनोकामना

भगवान भोने भंडारी का यह उपाय आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण कर सकता है, जानिए कैसे करना है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Dec 13, 2020

how_to_worship_shiv.jpg

भगवान भोलेनाथ एक ऐसे देवता है जो जल मात्र चढ़ाने से ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं को पूर्ण कर देते हैं। उनकी आराधना कर मनवांछित फलों की प्राप्ति की जा सकती है। जानिए कि किस राशि के व्यक्ति को भगवान शिव की पूजा किस प्रकार करनी चाहिए।

सोम अमावस्या को है पूर्ण सूर्यग्रहण, इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी, बाकी होंगे कंगाल

अगर आपके हाथ में भी है यह निशान तो आपकी हर मनोकामना होगी पूरी

मेष राशि
इस राशि के भगवान शिव को जल में गुड़ डालकर अभिषेक करें। इसके साथ ही लाल आक के फूल भगवान शिव को अर्पित करें। इससे इस राशि वाले लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

वृष एवं मिथुन राशि
प्रत्येक सोमवार को जल में दूध डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ में दही, चंदन और सफ़ेद रंग के फूल भी अर्पित करें। ऐसा करने से धन संबंधी सभी समस्याओं का खात्मा होगा।

कर्क राशि
इस राशि के लोग भगवान शिव का अभिषेक करते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप भी करें। इससे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि
इन्हें जल तथा चावल भगवान शिव को चढ़ाने चाहिए तथा रोज शाम के समय शिव मंदिर जाकर घी का दीपक जलाएं। महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे इस राशि के लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

कन्या राशि
इन्हें हर रोज़ भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित कर भांग का पत्ता चढ़ाना चाहिए। इससे जीवन में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

तुला एवं वृश्‍चिक राशि
इन राशि वालों को हर सोमवार को इत्र मिला हुआ जल भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

धनु राशि
इन्हें हर रोज़ भगवान शिव का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें। इसके बाद बेलपत्र और पीले फूल भी अर्पित करें। इससे इनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी।

मकर राशि
इन्हें भगवान शिव का सोमवार के दिन जल में गेहूं डालकर विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए और गेहूं का दान भी करना चाहिए। इससे आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि
इस राशि के लोग हर रोज़ जल में सफ़ेद तिल मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें। इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप 11 बार करें।

मीन राशि
इन्हें रोजाना शिवलिंग पर जल में दूध मिलाकर चढ़ाना चाहिए, इसके साथ ही पीपल का एक पत्ता भी चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद इस राशि के लोगों पर हमेशा बना रहता है।