
,,
नई दिल्ली। केन्या में एक लड़की को पहली बार पीरियड आने पर उसकी टीचर ने उसे ऐसा अपमानित किया कि वो दुनिया छोड़कर चली गई। 14 वर्षीय जैकलीन चेपन्गेनो की मां के मुताबिक महिला टीचर ने कथित तौर पर लड़की के पीरियड आने पर उसे अपमानित किया जिसके कारण उसने अपनी जान दे दी। बता दें कि लड़की को पीरियड्स आने पर टीचर ने उसे 'डर्टी' कहा और उसे क्लासरूम से बाहर निकाल दिया। द गार्डियन के मुताबिक लड़की के कपड़ों में दाग लग गया था। इस वजह से उसे क्लास से अपमानित करते हुए निकाल दिया गया। लड़की के साथ पहली बार ऐसा हुआ था जिसकी वजह से उसके पास सैनिटरी पैड भी नहीं थे। लड़की की मां ने बताया जिस दिन यह घटना हुई उसी दिन जैकलीन मृत पाई गई।
इस घटना के बाद केन्या के उस कानून पर भी सवाल उठ रहे हैं जिसमें यह साफ़ किया गया था सरकार स्कूल जाने वाली हर लड़कियों को फ्री सैनिटरी पैड्स मुहैया कराएगी। ये कानून कन्या में साल 2017 में पास हुआ था। लड़की की मौत के बाद यहां सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ जंग छिड़ गई है। लोग यहां जगह-जगह पर शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कई कुछ दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि अफ्रीका के कई देशों में सैनिटरी प्रोडक्ट्स को लेकर आए दिन कोई न कोई समस्या आती ही रहती है।
Published on:
18 Sept 2019 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
