
Corona Sweets
नई दिल्ली। भारतीय खाने में मीठे का अलग ही महत्व होता है। जैसे कि बंगाल के लोगों रसगुल्ले से खास प्यार होता हैं। ऐसे ही हर एक राज्य की अपनी एक खास मिठाई है जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं। इस वक़्त पूरी दुनिया कोरोनावायरस ( coronavirus ) महामारी से डरी हुई है।
भारत में भी पिछले कुछ दिनों में इस खतरनाक वायरस ने बड़ी तेजी से अपने पांव पसारे है। इसी बीच कोलकाता के एक मिठाई दुकानदार कोरोनावायरस की तरह दिखने वाली मिठाई बनाकर बेच रहा है। दुकानदार ने इस खास मिठाई को कोरोना संदेश का नाम दिया है।
बंगाल की रहने वाली एक लड़की ने कोरोना संदेश मिठाई की फोटो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की। लड़की ने फोटो के कैप्शन में लिखा कि जब कोई अपने बच्चों का नाम कोरोना और कोविड रख रहा है, तो वहीं बंगाल का यह मिठाई दुकानदार कोरोनावायरस की तरह दिखने वाली मिठाई बनाकर बेच रहा है।
यह फोटो शेयर होते ही कई लोगों ने इस मिठाई की फोटो पर अपनी -अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। पश्चिम बंगाल में दूध की बर्बादी होने पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुकानदारों को राहत देते हुए कुछ शर्तों के साथ हर रोज 4 घंटे के लिए मिठाई दुकान खोलने की अनुमति दी है।
Published on:
07 Apr 2020 07:53 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
