
Viral Video
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेंदुए ( Leopard ) और पॉर्कुपाइन ( Porcupine ) जानवर के बीच की खतरनाक जंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर रमेश पांडे ने शेयर किया है।
उत्तर प्रदेश में एक तेंदुए और पॉर्कुपाइन ( Porcupine ) के बीच जंग हुई। इस लड़ाई में पॉर्कुपाइन ने बड़े शातिर तरीके से खुद को तेंदुए का शिकार होने से बचा लिया। जब तेंदुआ के पॉर्कुपाइन पास आया तो उसने उसे अपने कांटे चुभा दिए। जिस वजह से तेंदुए ने पॉर्कुपाइन से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझी।
कतर्नियाघाट सेंचुरी में इस वीडियो को शूट किया गया। इन दोनों जानवरों को एक सुनसान सड़क पर देखा गया। जहां ये आपस में भिड़ रहे थे। तेंदुआ ( Leopard ) पॉर्कुपाइन ( Porcupine ) की ओर बढ़ता है, तो तेंदुए को काटे चुभा देता हैं और वो लड़ाई के मैदान से भाग जाता है।
पॉर्क्यूपाइन ( Porcupine ) एक ऐसा जानर है जिसके शरीर कांटेनुमा होता है। किसी संकट की स्थिति वो अपने कांटे दूसरे जानवर के शरीर पर छोड़ देता है। जिससे शिकार करने वाला तड़प जाता है। तेंदुआ जैसे ही पॉर्क्यूपाइन के करीब आया तो उसने कांटे चुभा दिए।
Published on:
19 May 2020 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
