5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘कालू बेवफा चाय वाला’ : चाय के ऐसे-ऐसे रखे नाम सुनकर हर कोई हैरान

प्यार में धोखा खाए एक शख्स ने अपने स्टॉल का नाम ही 'कालू बेवफा चायवाला' रखा है। स्टॉल पर बिकने वाली चाय के ऐसे-ऐसे नाम रखे हैं जिसे सुनकर सब हैरान हो जाएंगे।

2 min read
Google source verification
 kalu bewafa chai wala

kalu bewafa chai wala

नई दिल्ली। सदियों में चाय पीना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। चाय पीना हमारी आदत में शुमार है। कुछ लोगों को सुबह आंख खुलते ही चाय ना मिले तो पूरा दिन आलसी भरा गुजरता है। वहीं कुछ लोग ऑफिस के काम के बीच चाय पीकर अपने दिमाग को तरोताजा करते है। आपने आज तक मलाई वाली, कड़कपत्ती, कुल्हड़वाली, सुपरचाय जैसी कई वैरयटियों के नाम सुने होंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर कालू बेवफा चाय वाला खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं स्टॉल पर बिकने वाली चाय के ऐसे-ऐसे नाम रखे हैं जिसे सुनकर सब हैरान हो जाएंगे। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में प्यार में धोखा खाए एक शख्स ने अपने स्टॉल का नाम ही 'कालू बेवफा चायवाला' रखा है।

यह भी पढ़े :— जंग फूड ने छीन ली आंखों की रोशनी, सुनना भी हुआ कम

हर मूड के लिए मिलती है चाय
आपको इस स्टॉल पर लोगों की समस्या के मुताबिक चाय मिलती है। दुकान पर लगे पोस्टर के साथ कोई सेल्फी लेता है तो पोस्टर देखते ही कोई चाय पीने चला आता है। चाय के नामों की वजह से ही यह चाय वाला चर्चा में है। पहला पत्नी से प्रताड़ित लोगों के लिए मुफ्त में चाय, प्यार में धोखा खाए हुए लोगों की चाय, प्रेमी जोड़ों के लिए स्पेशल चाय, नए प्रेमियों की चाय, मन चाहा प्यार पाने के लिए, अकेलापन चाय है. इसके साथ ही यहां अपनी पत्नी को साथ में लेकर आने वाले व्यक्ति को अपने प्यार का डेमो देना होता है।


यह भी पढ़े :— एक मिनट में सिर से खोले 68 बोलतों के ढक्कन, वर्ल्ड रिकॉर्ड किया अपने नाम, देखें वीडियो


प्यार में दो बार मिल चुका है धोखा
कालू बेवफा चाय वाले ने बताया कि वह प्यार में दो बार धोखा खा चुका है इसलिए उसने अपनी दुकान नाम बेवफा चाय वाला रख दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो इसके पोस्टर को लोग खूब पसंद कर रहे है। इस स्टॉल पर मिलने वाली सबसे महंगी चाय 49 रुपये की है, जिस पर कालू चायवाले का मानना है कि जिसे प्यार में सबकुछ मिल चुका है तो उसे ही यह चाय पिलाएंगे।


चाय का मेन्यू इस प्रकार है ......
1. पत्नी से प्रताड़ित लोगों के लिए चाय - फ्री
2. प्यार में धोखा खाए हुए लोगों के लिए चाय - 5 रुपये
3. नए प्रेमियों की चाय - 10 रुपये
4. प्रेमी जोड़ों के लिए स्पेशल चाय - 15 रुपये
5. अकेलापन चाय - 20 रुपये
6. मनचाहा प्यार पाने के लिए चाय - 49 रुपये